scriptबांसती में 5 साल की बच्ची से कुकृत्य | minor girl raped in west bengal | Patrika News

बांसती में 5 साल की बच्ची से कुकृत्य

locationकोलकाताPublished: Jun 29, 2018 11:23:00 pm

– आरोपी बच्ची के भाई का दोस्त, गिरफ्तार

kolkata west bengal

बांसती में 5 साल की बच्ची से कुकृत्य

कोलकाता

दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके में पांच साल की बच्ची के यौन उत्पीडऩ की वारदात सामने आई है। आरोपी मासूम बच्ची के भाई का दोस्त है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार की है। पीडि़त बच्ची के परिजनों का कहना है कि गुरुवार को बच्ची घर में अकेले थी। उसी समय अंजन दास नामक युवक उसके घर पहुंचा। बच्ची को अकेला देख उसने उसके साथ कुकृत्य किया। जब मां घर लौटी तो बच्ची ने उसे अंजन के कुकृत्य के बारे में बताया। फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने अंजन को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में अंजन ने गुनाह कबूल कर लिया है। अंजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
——————–

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

कोलकाता.

कूचबिहार जिले के शीतलकुची छाना के खागेड़भांगा इलाके में एक मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने १ जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोविंद बर्मन(41) है। वह पीडि़ता का पड़ोसी है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की शाम पीडि़ता को घर में अकेले पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजन जब घर लौटे तो उसने इशारों में सारी आपबीती उन्हें कह सुनाई। उसके परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसे पड़ोस के गांव से गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता का मेडीकल टेस्ट कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
—————————-

कल्याणी में डबल मर्डर, मामले में एक गिरफ्तार

कृष्णनगर . कल्याणी में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आशीष मण्डल है। आशीष को गुरुवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक दीपकंर घटक (17) के घरवालों ने आशीष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सूत्रों के अनुसार दीपंकर को आशीष ने फोन करके बुलाया था। उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला था। गुरुवार की सुबह रास्ते में न सिर्फ दीपंकर बल्कि सुशान्त मण्डल की भी लाश एक ही जगह पड़ी थी। दोनों को ही धारदार हथियार से मारा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो