24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुल्टी में किशोरी से गैंगरेप

आपत्तिजनक फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल करने की धमकी देकर की ज्यादती । तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश तेज।

2 min read
Google source verification
Kolkata west bengal

कुल्टी में किशोरी से गैंगरेप

कोलकाता
आपत्तिजनक फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल करने की धमकी देकर पश्चिम बंगाल में एक किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप पड़ोस के चार युवकों पर है। घटना के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी जारी है। घटना पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस साल माध्यमिक की परीक्षा दे चुकी छात्रा के साथ बुधवार को ज्यादती की गई थी। किशोरी नहाने के लिए गांव से सटे तालाब में जब जा रही थी, पड़ोस के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने बताया कि उसकी कुछ अपात्तिजनक फोटो उसके मोबाइल में हैं। अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उक्त फोटो सोशल नेटवर्र्किंग साइट पर वायरल कर देगा। आपत्तिजनक फोटो सोशल नेटवर्र्किंग साइट पर वायरल की धमकी सुनते ही किशोरी के होश उड़ गए। वह बुरी तरह से डर गई। वह युवक का विरोध नहीं कर सकी। फिर युवक उसके तालाब से कुछ दूर झाड़ी में ले गया। वहां पहले से उसके तीन दोस्त छुपकर बैठे थे। सभी ने उसके साथ ज्यादती की।

---
शर्म के मारे किसी को कुछ नहीं बताया

पड़ोस के युवकों की हैवानियत की शिकार हुई किशोरी ने शर्म के मारे इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। तीन दिन तक वह चुप रही। अंतत: आत्महत्या करने का निर्णय किया।
---

यूं हुआ खुलासा
२६ मई को किशोरी ने आत्महत्या करने का निर्णय किया। वह सुसाइड नोट लिख रही थी, तभी पिता की नजर पड़ गई। पिता ने नोट पढ़ा तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने किशोरी को साहस दिया और चारों युवकों के खिलाफ कुल्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया। पीडि़ता एवं पकड़े गए आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग