कोलकाता दमदम के सुभाषनगर इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने रविवार रात को एक घर सो दो किशोरियां समेत पांच जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सोमने मुखोपाध्याय नामक एक युवक लम्बे समय से अपने घर में सेक्स रैकेट चला रहा था। पड़ोस के लोग अक्सर उसके घर अपरिचित युवक-यवतियों को आते-जाते देखते थे। प्राय: हर रात उसके घर साउंड बॉक्स बजता था। लोगों के पूछने पर वह बताता था कि घर में वह दोस्तों के साथ पार्टी करता है। लेकिन लोगों को उस पर संदेह हो गया। रविवार को लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद धनंजय मजूमदार को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रविवार को छापेमारी की तो दो किशोरियों समेत चार लोगों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। सोमेन से पुलिस पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह कब से अपने घर में यह घिनौना धंधा चला रहा था। वह लड़कियां कहां से लाता था। पुलिस को इस गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है। विस्तृत जांच जारी है।