scriptभाजपा का समर्थन करने पर अल्पसंख्यक महिला के साथ मारपीट | Minority women assault on BJP support. | Patrika News

भाजपा का समर्थन करने पर अल्पसंख्यक महिला के साथ मारपीट

locationकोलकाताPublished: Jun 03, 2019 04:22:59 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के पांगाशखाली गांव में भाजपा का समर्थन करने के आरोप में एक अल्पसंख्यक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का नाम शुफीया लस्कर(35) है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

भाजपा का समर्थन करने पर अल्पसंख्यक महिला के साथ मारपीट

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के पांगाशखाली गांव में भाजपा का समर्थन करने के आरोप में एक अल्पसंख्यक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का नाम शुफीया लस्कर(35) है। उसे गंभीर हालत में कोलकाता के चित्तरंजन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप स्थानीय महिला तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगाया गया है।

पीडि़ता के परिजनों के अनुसार अल्पसंख्यक होते हुए भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने की वजह से तृणमूल समर्थकों ने उस पर हमला किया है। उनके अनुसार रविवार की सुबह घर के ज्यादातर पुरुष अपने काम पर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तृणमूल कांग्रेस समर्थक 40 महिलाएं हाथ में डंडे लिए हुए घर में घुसीं और उस पर धावा बोल दिया। पीडि़ता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने भीड़ करना शुरू किया तो महिलाएं वहां से उसे गाली-गलौज करती हुई निकल गईं। उनके अनुसार हमला करने वाली महिलाएं बार-बार उसे अल्पसंख्यक होते हुए भी भाजपा के साथ खड़े रहने को लेकर खरी-खोटी सुना रही थी।

घटना के बाद पीडि़ता को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हालत और गंभीर होते देख उसे कोलकाता के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित करा दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब भी नाजुक है। कैनिंग थाने की पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है न ही किसी की प्रतिक्रिया मिली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो