कोलकाता

धान के खेत से मिला लापता छात्रा का शव

– मालदह के रतुआ की घटना, लोगों किया थाने का घेराव

कोलकाताOct 22, 2019 / 04:45 pm

Renu Singh

धान के खेत से मिला लापता छात्रा का शव

कोलकाता
मालदह के रतुआ में 4 दिन बाद शुक्रवार रात लापता कॉलेज छात्रा का शव मिलने से तनाव फैल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक छात्रा का नाम मर्जिना खातून (20) है। वह समसी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गत सोमवार को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी उसके बाद से लापता थी। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद से इलाके के लोगों ने हंगामा मचाया। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए लोगों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मर्जिना की शादी करीब दो साल पहले खटखोला इलाके के रहने वाले बापी शेख से हुई थी। मर्जिना के परिवार वालों का कहना है कि बापी के संबंध दूसरे महिलाओं से भी थे। दोनों अलग-अलग रहते थे। पंद्रह दिन पहले बापी मर्जिना के घर आया था। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि मर्जिना अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के बाद 9 अक्टूबर को घर से बाहर गई थी। तब से लापता है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि बापी ने ही मर्जिना की हत्या की है, पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। घटना को लेकर थाने को घेरकर लोंगों ने ईंट-पत्थर फेंके। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.