मां ने अपने एक माह के बच्चे का गला रेता
कोलकाताPublished: Aug 18, 2021 10:48:48 pm
नदिया जिला के हरिनघाटा महादेव पुर में एक महिला ने अपने 33 दिन के बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी।


मां ने अपने एक माह के बच्चे का गला रेता
नदिया
नदिया जिला के हरिनघाटा महादेव पुर में एक महिला ने अपने 33 दिन के बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी। शुक्रवार को शौचालय के पास से रक्त से सनी हालत में मिला। पूछताछ के दौरान बच्चे की मां अनाप-शनाप बकने लगी। सूत्रों के अनुसार जयंती भौमिक की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका 33 दिन का बच्चा था। शुक्रवार को धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के पीछे के कारणों की तलाश की जा रही है।