scriptशहर के सभी मॉल में होंगे अब मदर्स केयर चेंबर : फिरहाद | mothers care chamber will be opened at shopping malls | Patrika News

शहर के सभी मॉल में होंगे अब मदर्स केयर चेंबर : फिरहाद

locationकोलकाताPublished: Feb 15, 2019 01:38:12 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

महानगर में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। निगम के अंतर्गत शहरभर में जितने भी शॉपिंग मॉल हैं, वहां अब मदर्स केयर चैंबर बनाना अनिवार्य किया गया है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

शहर के सभी मॉल में होंगे अब मदर्स केयर चेंबर : फिरहाद

– साऊथ सिटी मॉल की घटना को देखते हुए लिया गया निणर्य

कोलकाता. महानगर में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। निगम के अंतर्गत शहरभर में जितने भी शॉपिंग मॉल हैं, वहां अब मदर्स केयर चैंबर बनाना अनिवार्य किया गया है। शहर के अब सभी शॉपिंग मालों में दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराने के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जानकारी कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने दी।

उन्होंने बताया कि निगम की ओर से अब किसी भी नए मॉल को बनाने की अनुमति तभी मिलेगी, जब उसमें स्तनपान कराने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में शहर में जितने भी शॉपिंग मॉल हैं, उनके मालिकों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे भी अपने मॉलों में स्तनपान कराने की व्यवस्था करें। ऐसा न करने पर निगम की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मॉलों में स्तनपान कराने की व्यवस्था नहीं रहने की वजह से माताओं व दुधमुंहे बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं अपने बच्चों के बड़े नहीं होने तक उन्हें अपने साथ लेकर कहीं बाहर भी नहीं जाती है। कुछ घर से बाहर निकलती भी है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर छिप-छिपाकर स्तनपान कराने को मजबूर होती हैं। पिछले दिनों ऐसा ही एक वाकया कोलकाता के साऊथ सिटी मॉल में देखने को मिला था, जहां एक महिला भीड़ से हटकर अपने रोते हुए बच्चे को स्तनपान कराती दिखी थी। मगर मॉल के सीसीटीवी कैमरे में यह कैद होते ही वहां की महिला सुरक्षाकर्मियों ने उक्त महिला के साथ बदसलूकी की थी। तब शर्मिंदगी महसूस करते हुए उस महिला ने सोशल नेटवर्किंग साईट पर इसका विरोध किया था। जिसका जमकर लोगों ने समर्थन किया था। जिसके चलते मॉल प्रबंधक को माफी मांगनी पड़ी थी। फलस्वरूप उक्त मॉल के प्रबंधक ने अपने मॉल में महिलाओं के स्तनपान कराने के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था भी कर दी। गौरतलब है कि उसी वाकया को देखते हुए निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो