scriptमाहेश्वरी महिला संगठन की सुश्रीता नारी प्रतियोगिता | Ms. Maheshwari Women's Organization's Sushrita Nari Competition | Patrika News

माहेश्वरी महिला संगठन की सुश्रीता नारी प्रतियोगिता

locationकोलकाताPublished: Sep 13, 2018 03:35:38 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– 20 सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया

kolkata west bengal

माहेश्वरी महिला संगठन की सुश्रीता नारी प्रतियोगिता

 

कोलकाता . वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन ने सुश्रीता नारी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 110 सदस्यों की उपस्थिति रही। 20 सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में 5 राउंड हुए। इनमें सभी अंचलों सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जज के रूप में कमल जीत गेरेवाल ओर नीरू टीबरेवाला उपस्थित थे। सुश्रीता नारी प्रतियोगिता में दो श्रेणी थी। इसमें 45 उम्र के ऊपर प्रथम स्थान वर्षा डागा, द्वितीय स्थान शोभा जाजू और तृतीय स्थान सुषमा राठी को मिला। वृहत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष निर्मला मल्ल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी प्रदेश अंचल पदाधिकारियों और सभी बहनों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की। सावन माह में देवों के देव महादेव मंदिर में दूध के पैकेट चढ़ा कर बच्चों के बीच दूध का वितरण करने के लिए सभी अंचलों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जेठ के माह में राहगीरों को राहत देने के लिए ठंडा गुलाब शरबत पिलाकर राहत प्रदान करने वाले सभी अंचलों को भी सराहना करते हुए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी अंचलों को साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही साथ कजरी तीज पर तीजणीया सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता रखी गई। उसमें भी दो श्रेणी में प्रथम कमला बाहेती, द्वितीय वर्षा डागा, तृतीय उर्मिला बाहेती और सरला बिनानी दूसरी श्रेणी में प्रथम माधुरी बाहेती , द्वितीय वर्षा मिमानी तृतीय सुषमा को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। पत्र लेखन में बेटी के नाम मां की पाति में प्रथम अपर्णा बिनानी, द्वितीय कुसुम मूंदड़ा तथा तृतीय अर्चना मूंदड़ा और पारुल साबु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्रदेश में कुसुम मुंदड़ा को मिला। प्रदेश से राज झंवर, कृष्णा मूंदड़ा और सुशीला चांडक की उपस्थिति सराहनीय रही। इसे सफल बनाने में सभी अंचलों से आई हुई बहनों का सक्रिय योगदान रहा। हावड़ा अंचल की बहनों का विशेष योगदान रहा।


हिन्दी दिवस पर साहित्यिक गोष्ठी 15 को

कोलकाता . राम गोपाल सोहनी देवी नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर हिन्दी साहित्य को जन चेतना से जोडऩे के प्रयास करते हुए साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शनिवार की शाम को रोटरी सदन में आयोजित होगी। संयोजक अरुण प्रकाश मल्लावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी शिक्षाविद एवं समाजसेवी दुर्गा व्यास। इस अवसर पर कवि संदीप द्विेदी अपनी मधुर वाणी से हिन्दी कविता एवं आलेख का वाचन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिन्दी कविता एवं आलेख वाचन प्रतियोगिता का पहला चरण 9 सितम्बर को बिड़ला प्लेनेटोरियम के सभागार में हुआ जिसमें 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका अंतिम चरण तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम उपरोक्त आयोजन में होगा। जिसमें निर्णायक आशा राज कानूनगो, देवी चितलांगिया तथा अरविन्द कुमार सिंह होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश नागोरी, डॉ. श्रीबल्लभ नागोरी, राजेश नागोरी, , नरेश नागोरी, किशन नागोरी, राजेन्द्र कानूनगो, मधु महेश्वरी, अभिलाषा नागोरी, अलका महेश्वरी, भरत गग्गड़, भरत गग्गड़, सूरज नागोरी एवं विवेक लाहोटी आदि सक्रिय है।

हिन्दी दिवस समारोह 16 सितम्बर को

कोलकाता. हिन्दी दिवस के मौके पर श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय एवं सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम होने जा रहा है। सूरजमल जालान पुस्तकालय सभागार (राममंदिर) में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित है। मुख्यवक्ता के रूप में डॉ. वरुण कुमार उप-महाप्रबंधक, राजभाषा, पूर्व रेलवे एवं मेट्रो रेलवे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. केदारनाथ सिंह, बालकवि वैरागी, गोपालदास नीरज एवं अटल बिहारी वाजपेयी प्रभृति कवियों के कतिपय गीतों की सांगीतिक प्रस्तुति करेंगे लोकप्रिय गायक ओमप्रकाश मिश्र। कार्यक्रम की जानकारी पुस्तकालय के मंत्री महावीर प्रसाद बजाज ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो