script

मामूली विवाद पर ताड़ीखाने में हत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 18, 2019 10:40:57 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

मामूली विवाद पर ताड़ीखाने में हत्या

मामूली विवाद पर ताड़ीखाने में हत्या

मामूली विवाद पर ताड़ीखाने में हत्या

मामूली विवाद पर ताड़ीखाने में हत्या

– ताड़ी पीने के दौरान हुई थी कहासुनी
हावड़ा .

गोलाबाड़ी थाना इलाके के कालीतल्ला लेन रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या उसके ही पड़ोसी ने बुधवार शाम को ताड़़ीखाना में कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम विश्वनाथ सिंह (45) उर्फ नंटु बताया है।
डीसी नॉर्थ वाई रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में उसके पड़ोसी विजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। विश्वनाथ के परिजनों ने थाने में विजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वनाथ बांधाघाट ताड़ी पीने गया था। ताड़ी पीने के दौरान ही राजनीति बहस छिड़ गई। उसी दौरान विजय से उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद ही विजय ने उसकी पिटाई कर दी। वह गिर गया और अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे विजय के साथियों ने घर लाकर छोड़ दिया। मारपीट की बात नहीं बताई और यह भी नहीं बताया कि वह मर चुका है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ताड़ी की दुकान में तोड़-फोड़ कर दी। उनका कहना है कि नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके कारण उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। उसके शरीर पर जख्मों के कई जगह पर निशान मिले हैं। सिर में भी चोट लगी है। स्थानीय लोगों का कहना था कि वह भाजपा के पक्ष में हमेशा बोलता था। हमला करने वाला विजय गुप्ता तृमणूल समर्थक है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो