scriptWest Bengal BJP: राहुल सिन्हा के पक्ष में बोले मुकुल रॉय | Mukul Roy said in favor of Rahul Sinha | Patrika News

West Bengal BJP: राहुल सिन्हा के पक्ष में बोले मुकुल रॉय

locationकोलकाताPublished: Sep 29, 2020 07:29:31 pm

Submitted by:

Manoj Singh

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने सोमवार को राहुल सिन्हा का बीच बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल सिन्हा पिछले 30 सालों से भाजपा की सेवा की है। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदों पर रहे हैं। उनके किसी एक बात को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

West Bengal BJP: राहुल सिन्हा के पक्ष में बोले मुकुल रॉय

West Bengal BJP: राहुल सिन्हा के पक्ष में बोले मुकुल रॉय

कहा, 40 साल पुराने पार्टी नेता की किसी एक बात पर उसके बारे में फैसला करना ठीक नहीं
कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने सोमवार को राहुल सिन्हा का बीच बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल सिन्हा पिछले 30 सालों से भाजपा की सेवा की है। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदों पर रहे हैं। उनके किसी एक बात को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के एक दिन बाद रॉय पुरूलिया और बर्दवान पश्चिम के कनकसा में पार्टी कार्यकर्ता की बैठक में हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने कहा कि राहुल सिन्हा बंगाल का चेहरा हैं। उन्होंने भावना में आकर जो बात कही उसका महत्व नहीं देना चाहिए।
पिछले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की सूची जारी किया, जिसमें उन्होंने राहुल सिन्हा को गुलाबी पर्ची सौंपी गई है और उनकी जगह टीएमसी के पूर्व सांसद अनुपम हाजरा को शामिल कर लिया गया, है, जो 2019 में जादवपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं और अपनी पूर्व पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मिमी चक्रवर्ती से हार गए थे।
अपने पद से हटाए जाने के बाद राहुल सिन्हा ने कल घोषणा की कि वह अगले दस से बारह दिनों के भीतर अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे और आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस के नए साथी को शामिल किया गया और उन्हें हटा दिया गया, जबकि वे पिछले 40 साल से भाजपा के समर्पित पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो