scriptटीटागढ़ में हत्या: पेशेवर थे महिला को गोली मारने वाले | Murder in Titagarh: Professionals who shot women | Patrika News

टीटागढ़ में हत्या: पेशेवर थे महिला को गोली मारने वाले

locationकोलकाताPublished: Sep 09, 2018 10:16:39 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

इलाके में गैर-कानूनी गतिविधियों का विरोध करती थी साजदा

kolkata west bengal

टीटागढ़ में हत्या: पेशेवर थे महिला को गोली मारने वाले

कोलकाता
टीटागढ़ शूटआउट काण्ड के ३६ घंटे के बाद भी महिला साजदा खातून की हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। हत्यारों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसी टीवी का फुटेज खंगाल रही है। घटना को लेकर उडऩपाड़ा इलाके में रविवार को दहशत का माहौल रहा। लोगों में घटना के प्रति भारी गुस्सा है। शूटआउट की उक्त वारदात शनिवार शाम घटी थी। साजदा दवा लेने होम्योपैथ के एक डॉक्टर के चेम्बर में गई थी। वहां उसे गलियों से भून दिया गया था। साजदा के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चार गोलियां लगी थी। जख्मी हालत में उसे बी.एन.बोस अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार साजदा सामाजिक कार्यकर्ता थी। टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रशांत चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की। स्थानीय लोगों के अनुसार साजदा इलाके में गैर-कानूनी क्रियाकलाप का विरोध करती थी। लोगों का अनुमान है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। जांच जारी है।

हत्यारे थे पेशेवर

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे पेशेवर थे। गोली शरीर के उन हिस्सों में मारी गई है, जहां लगने से निश्चित रूप से मौत हो जाती है। संभवत: भाड़े के हत्यारों से साजदा की हत्या कराई गई है।

वारदात के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी का अनुमान

पुलिस को वारदात के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी का अनुमान है। टीटागढ़ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नृशंस ढंग से सजदा की हत्या की गई है। नाक में रिवाल्वर की नली घुसेड़ कर गोली मारी गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे बेहद गुस्से में था।

हवाई अड्डे से एक को किया गिरफ्तार

कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से त्रिपुरा पुलिस ने एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया है। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे अपने साथ त्रिपुरा ले जाएगी। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम विधान राय है। सूत्रों के अनुसार, विधान राय कोलकाता हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन्स से हैदराबाद जाने वाला था। हवाई अड्डे पर पहले से ही त्रिपुरा पुलिस मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार विधान राय के नाम पर अगरतल्ला में उसके नाम पर मामला है। सीआईएसएफ की इंटलीजेंन्ट विंग ने उसे पकड़कर त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया है।
(कार्यालय संवाददाता)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो