कोलकाता

पीट-पीटकर पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या, 2 गिरफ्तार

– इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है

कोलकाताSep 21, 2019 / 02:16 pm

Vanita Jharkhandi

पीट-पीटकर पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या, 2 गिरफ्तार

 

पुरुलिया . पुुरुलिया के कपूर बागान इलाके में एक पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। उसके शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम अरिजीत गंगोपाध्याय है। उसके पिता का नाम विवेकानन्द गंगोपाध्याय है। वे पुरुलिया जिले में खुफिया विभाग में कार्यरत है।
सूत्रों के अनुसार अरिजीत अपने दोस्त के किसी विवाद का समाधान कराने गया था। जहां उसे कमरे में बन्द कर पीटा गया। धारदार हथियार से वार किया गया। उसके दोस्त के चाचा ने उसे देबेन महातो अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की रात को ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने रास्ता अवरोध किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोस्त के चाचा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। हत्या के कारण के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.