सरसों में भूसी का तेल
पुलिस के अनुसार सरसों के तेल में खाने की भूसी का तेल मिलाने की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ समय से जोड़ाबागान इलाके के पोस्ता में विभिन्न तेल गोदामों की तलाशी ली गई। कई गोदामों से दूषित सरसों और अन्य खाद्य तेल बरामद किया गया।

सरकारी प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई गई। कोलकाता पुलिस के ईबी ने इस संबंध में कई मामले दर्ज किए हैं।
मिलावट की मात्रा ज्यादा
पुलिस सूत्रों के अनुसार आमतौर पर तेल परीक्षण के दौरान यह देखा जाता है कि कहीं अन्य तेल में मिलावट तो नहीं हुई।
मिलावट की मात्रा ज्यादा
पुलिस सूत्रों के अनुसार आमतौर पर तेल परीक्षण के दौरान यह देखा जाता है कि कहीं अन्य तेल में मिलावट तो नहीं हुई।
सरसों तेल की हालिया रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि इस तेल में चोकर के तेल की मिलावट की गई है। कुछ मामलों में, मिलावट की मात्रा बहुत अधिक पाई गई।
पुलिस ने बताया कि मिलावटी तेल की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। जहां से भी शिकायत मिलती है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। खाद्य तेलों में मिलावट आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ है।