scriptसंपत्ति हड़पने के लिए नाना की हत्या | Nana murdered for property grab | Patrika News

संपत्ति हड़पने के लिए नाना की हत्या

locationकोलकाताPublished: Feb 12, 2020 03:51:05 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– नाती और उसकी बहू पर लगा हत्या का आरोप- एक ही तरीके से 12 महीने में परिवार में 3 लोगों की मौत
 

संपत्ति हड़पने के लिए नाना की हत्या

संपत्ति हड़पने के लिए नाना की हत्या

 

बैरकपुर . उत्तर 24 परगना के बैरकपुर भाटपाड़ा थाना इलाके के नयानग सिंह पाड़ा रोड में संपत्ति के लालच में एक वृद्ध को लोहे की छड़ से सिर फोड़ कर व गले में फंदा डालकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आस-पास के लोगों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मालूम हो कि एक ही परिवार में 1२ महीने में तीन मौतें हुई हैं और सभी एक ही तरह से हुई हैं। इसका आरोप नाती और उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम लखन चौधरी (70) है। आरोपी का नाम रंजीत व रूपा है। आरोप है कि संपत्ति के लालच में रंजीत ने अपने नाना की हत्या की है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से ही संपत्ति को लेकर घर में विवाद छिड़ था। वृद्ध पर रंजीत मारपीट करता रहता था। वृद्ध जूट मिल में काम करता था। दस साल से वह अवसर ले चुका था। रंजीत ने पांच साल पहले प्रेम करके रूपा से शादी की थी। इसके पहले भी रंजीत की मां और उसकी नानी की मौत हो चुकी थी तभी से रंजीत अपने नाना पर अत्याचार कर रहा था। गत तीन दिन से उसे पीटा जा रहा था। आस-पास के लोगों के आने पर रूपा उसे भगा देती थी यह कह कर कि यह उनका पारिवारिक मामला है। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो