scriptनारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने 307 किलो गांजे सहित एक को किया गिरफ्तार | Narcotics Control Bureau arrested one including 307 kg of ganja | Patrika News

नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने 307 किलो गांजे सहित एक को किया गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 15, 2019 04:54:48 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– मुर्शिदाबाद में भी एक क्विंटल गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

kolkata west bengal

नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने 307 किलो गांजे सहित एक को किया गिरफ्तार

 


कोलकाता . नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की ओर से रविवार को कूचबिहार से एक व्यक्ति को 307 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गोविन्द बर्मन है। वह कूचबिहार का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार एनसीबी, स्टेट एक्साइज तथा बीएसएफ के 47 बटालियन के जवानों ने मिलकर अभियान चलाया और गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपनी जमीन पर गांजा का उत्पादन करता है और फिर उसे जगह-जगह बेच देता है। जब्त गांजे की कीमत करीबन 46 लाख रुपए आंकी गई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया है।

दूसरी ओर मुशिदाबादा के सूती थाने की पुलिस ने दो लोगों को एक क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम मिठून शेख व ईयाजुल शेख है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास गोपनीय सूचना थी जिसके लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था। 34 नम्बर राष्ट्रीय मार्ग पर नाकेबंदी में गाड़ी रोक कर उसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। गांजा कूचबिहार से मुर्शिदाबाद के जलंगी में ले जाया जा रहा था। तस्करों को पहले ही पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो