scriptबंगाल के लिए सम्मान है राष्ट्रगान ‘जन गण मन’- ममता | National Anthem Jana Gana..pride of Bengal-Mamata | Patrika News

बंगाल के लिए सम्मान है राष्ट्रगान ‘जन गण मन’- ममता

locationकोलकाताPublished: Dec 27, 2018 10:36:51 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ने देश की जनता को एकजुट रखने में सहायक और वर्षों से उन्हें प्रेरित करने का काम किया है। देश में पहली बार यह गीत नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था, जिसे पहली बार 1911 में गाया गया था।

kolkata west bengal

बंगाल के लिए सम्मान है राष्ट्रगान ‘जन गण मन’- ममता

-कहा, देश की जनता को एकजुट रखने में सहायक
कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ने देश की जनता को एकजुट रखने में सहायक और वर्षों से उन्हें प्रेरित करने का काम किया है। देश में पहली बार यह गीत नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था, जिसे पहली बार 1911 में गाया गया था। ममता ने कहा कि आजादी के समय राष्ट्रगान देश के संघर्ष में बंगाल की भूमिका को दिया गया सबसे बड़ा सम्मान है। गंगासागर क्षेत्र के तीन दिवसीय सफर के दूसरे दिन गुरुवार को ममता ने सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर लिखा कि ‘‘जन गण मन 1911 में 27 दिसम्बर को पहली बार गाया गया था। हमारा राष्ट्रगान हमारे देश को एकजुट रखता है। यही नहीं वर्षों से यह देश की जनता को प्रेरित करने का काम भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कविगुरु के लिखे गए गीत को राष्ट्रगान का दर्जा मिलना, स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल की अहम भूमिका को भी स्पष्ट करता है। देश की संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को ‘जन गण मन’ को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान चुना था। इस गीत का हिन्दी में अनुवाद आबिद अली ने किया था।
——–

मेट्रो में आग: सीएम ममता ने जताई चिंता

– मंत्रियों सहित सीपी को दिए आवश्यक निर्देश
कोलकाता/नामखाना.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता मेट्रो रेलवे के एसी डिब्बे में गुरुवार को धुआं भरने की घटना पर चिंता जताई है। दक्षिण 24 परगना जिले की यात्रा पर रहीं मुख्यमंत्री ने कोलकाता के मेयर तथा शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, खेल व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास और कोलकाता के पुलिस कमिश्रर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने तथा घटना के बारे में खोज खबर लेने का निर्देश दिया। सीएम के निर्देश पर दमकल मंत्री सुजीत बोस भी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मेट्रो में बार-बार इस की हो रही घटनाओं पर असंतोष प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि घटना में करीब 16 यात्री बीमार हो गए। इन्हें फौरन एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो