scriptपश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी: राज्यपाल | Necessary to fight for Democracy in West Bengal: : Governor | Patrika News

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी: राज्यपाल

locationकोलकाताPublished: Aug 12, 2020 01:13:45 am

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी है…

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी: राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी: राज्यपाल

कोलकाता

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र- मानवाधिकार और कानून का शासन के लिए लड़ना जरूरी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जन्माष्टमी के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं।इस मौके पर हमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि अगर तुम धर्म के लिए नहीं लड़ पाए तो अपने कर्तव्य से चूक जाओगे, अपनी प्रतिष्ठा खो दोगे और पाप का भागी बनोगे। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और मानवाधिकार और कानून का शासन लागू करने के लिए लड़ना जरूरी है।
उल्लेखनीय कि मंगलवार को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं।
अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को के लिए भगवान कृष्ण मथुरा में जन्म लिए थे। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो