scriptनए वर्ष की सौगात, कोलकाता में सारी रात चलेंगी सरकारी बसें | new year gift for kolkata citizens | Patrika News

नए वर्ष की सौगात, कोलकाता में सारी रात चलेंगी सरकारी बसें

locationकोलकाताPublished: Dec 30, 2017 06:08:17 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

नया वर्ष बस दस्तक देने वाला है। उसके स्वागत के लिए सभी अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार का परिवहन विभाग भी कमर कस रहा है।

kolkata
हावड़ा, सियालदह, एयरपोर्ट तथा डनलप से मिलेगी ट्रेनें


कोलकाता . नया वर्ष बस दस्तक देने वाला है। उसके स्वागत के लिए सभी अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार का परिवहन विभाग भी कमर कस रहा है। विभाग आम लोगों की सुविधा के लिए सौगात लेकर आया है। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2018 में रात भर बस चलेंगी।
आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

इससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी। मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी- मार्च तक रात को भी सडक़ों पर बसें दौड़ेंगी। इसे चालू करने के पहले समीक्षा की गई थी जिसमें देखा गया कि सियालदह से लास्ट ट्रेन छूट जाने पर लोगों को स्टेशन पर ही रुकना पड़ता है।
देर रात तक सैकड़ों करते हैं काम
दूसरी ओर हजारों की संख्या में आईटी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी या तो कैब के जरिए घर लौटना पड़ता है। अधिक दूर जाने वालों को रात यहां-वहां गुजारनी पड़ती है। इसलिए यह निर्णया लिया गया है।
क्या है नई सौगात
सूत्रों के अनुसार हावड़ा स्टेशन, सियालदह स्टेशन, एयरपोर्ट और डनलप में रात्रिकालीन बसें मिलेगी। 12 घंटे का शिफ्ट होगा। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक यह बसें चलेगी।

34 सीटों की यह बस होगी
34 सीटों की यह बस होगी जिसमें जीपीआरएस लगा रहेगा। 30 से 35 बसें चलाई जाएगी। इस बस सेवा को फरवरी से मार्च के बीच शुरू कर दिया जाएगा।

मिलेगी सहूलियत
आमलोगों ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उपनगर बैरकपुर के अनिल कुमार ने बताया कि यदि रात के दौरान बस चलती हैं तो हमें काफी सहूलियत मिलेगी।
दर-दर भटकना पड़ता

अक्सर हमलोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में हमें दर-दर भटकना पड़ता है। सियालदह से लास्ट ट्रेन छूट जाने पर लोगों को स्टेशन पर ही रुकना पड़ता है।

(कार्यालय संवाददाता)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो