scriptलेदर कॉम्पलेक्स इलाके में नवविवाहिता की हत्या | Newlywed assassination in Leather Complex area | Patrika News

लेदर कॉम्पलेक्स इलाके में नवविवाहिता की हत्या

locationकोलकाताPublished: May 17, 2018 11:30:15 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

पति राहुल कुमार व उसका भाई नवनीत फरार-महीना भर पहले किराए के मकान में रहने आई थी गृहवधू
 

kolkata, west bengal
कोलकाता लेदर कॉम्पलेक्स थाने के हाटगाछा इलाके के जथीबीन ग्राम में पुलिस ने एक घर से एक युवती का दुर्गन्धयुक्त शव बरामद किया है। मृतक का नाम नाजीया परवीन (25) है। वह अपने पति के साथ इस घर में किराए पर रहती थी। गुरुवार सुबह 10.30 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने थाने को फोन कर घर से दुर्गन्ध आने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने शव को बरामद किया। प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को अनुमान है कि युवती की हत्या 2 दिन पहले की गई है। मृतका के नाक व मुंह पर खून के धब्बे हैं। पुलिस अनुमान है कि युवती के मुंह पर तकिया रख कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
– युवती का पति फरार

मकान मालिक अमित मंडल (75) से पुलिस पूछताछ कर रही है। लालबाजार के हवाले से जानकारी मिली है कि नाजीया परवीन कथित तौर पर अपने पति राहुल कुमार व उसके भाई नवनीत के साथ 1 महीने 10 दिन पहले अमित मंडल के मकान में किराए पर रहने आई थी। राहुल और नाजीय ने अपना परिचय पति-पत्नी के रूप में दिया था। हालांकि घर से मिले दस्तावेेज पर राहुल की पत्नी का नाम पूजा कुमारी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद से राहुल व उसका भाई नवनीत फरार है। राहुल झारखंड के पलामू का रहने वाला है। पुलिस को अनुमान है कि नाजीया की हत्या करने के बाद आरोपी झारखंड भाग गया है। कोलकाता पुलिस की टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए जल्द ही झारखंड रवाना होगी।
———-

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

-ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलता था देह व्यापार
कोलकाता

कोलकाता पुलिस की एआरएस टीम ने महानगर के दो इलाकों के दो ब्यूटी पार्लरों में छापामारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 6 सेक्सवर्कर समेत 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बउबाजार थाना अन्तर्गत गणेश चंद्र एवेन्यू में बुधवार रात को ब्यूटी पार्लर में छापामारी की गई। पुलिस ने वहां से 3 सेक्स वर्कर व 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। ग्राहकों के नाम देवाषीश राय व मो. इसरावील (मैनेजर) है।
पुलिस ने दूसरी छापामारी तालतल्ला थानांतर्गत लेनिन सारणी स्थित ग्लेज ब्यूटी पार्लर में की गई। पुलिस ने यहां से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 3 सेक्स वर्कर व 4 ग्राहक शामिल हैं। ग्राहकों के नाम जीआवुल हक, आशीष चौधरी, विशाल व विक्रमादित्य है।
————
हरिदेवपुर में 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

-स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के सृजनी इलाके में गुरुवार को 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गोविन्द महतो (30) को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा व पीटा। उसके बाद उसे हरिदेवपुर थाने में सौंप दिया गया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गोविंद महतो सृजनी इलाके में स्थित एक गोदाम में काम करता है। उसी से सटे मकान में यह बच्ची रहती थी। गुरुवार सुबह बच्ची के घर में कोई नहीं था, तभी गोविंद उसे उठाकर गोदाम के पीछे ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वह कु कृत्य कर लौट रहा था तब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे पीटा व उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। हरिदेवपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(कासं)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो