महिलाओं के प्रति और अन्याय बर्दाश्त नहीं - दुर्गावती सिंह
- शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा की सभा आयोजित

हावड़ा .जिले में महिलाओं के प्रति और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात हावड़ा सदर महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती सिंह ने महिला मोर्चा की सभा में कही। वह बुधवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के शानपुर के समीप इच्छापुर पानी टंकी के पास आयोजित महिला मोर्चा की सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए महिला मोर्चा अब सक्रिय हो गई है। किसी महिला पर अत्याचार होने पर महिला मोर्चा उसका विरोध करते हुए करारा जवाब देंगी। उसके बाद उस महिला को थाने में ले जाकर शिकायत दर्ज करवाएगी। अगर पुलिस शिकायत दर्ज करने से इंकार करती है तो थाने का घेराव किया जाएगा। जरूरत पडऩे से पुलिस आयुक्त के कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहले वाली भाजपा नहीं है। यह भाजपा नरेंद्र मोदी और अमित शाह की है। यह भाजपा दिलीप घोष की है। यह भाजपा अग्निमित्रा जैसे जुझारू महिला नेत्री की है। ऐसे में अब महिला मोर्चा महिलाओं के समर्थन में अपना आंदोलन जोरदार करेगी। जरूरत पडऩे से और उग्र रूप से लेकर आंदोलन किया जाएगा। अगर महिलाओं पर हो रहा अत्याचार कम नहीं हुआ तो प्रत्येक थाने के समक्ष आंदोलन में किया जाएगा। इस सभा में इशरत जहां सहित कई महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद थी। हावड़ा में सांकराईल विधानसभा के शिवतल्ला व आंदुल में और जगतबल्लवपुर थाना के समीप महिला मोर्चा की ओर सभा की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रही।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज