scriptमुख्यमंत्री ने नहीं दी कोई चेतावनी – मेयर | no warning from mamta- kolkata mayor | Patrika News

मुख्यमंत्री ने नहीं दी कोई चेतावनी – मेयर

locationकोलकाताPublished: Mar 13, 2018 08:31:54 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

– कहा, सोम और मंगलवार को हुई है मुख्यमंत्री से बात- वैशाखी के बारे में भी नहीं किया कोई सवाल

kolkata
कोलकाता
कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देने की खबर को अफवाह बताने के बाद मेयर शोभन चटर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं मिलने का दावा किया। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साध ली। वहीं पारिवारिक मोर्चे पर मेयर का शिक्षिका वैशाली बंद्योपाध्याय को ले कर अपनी पत्नी रतना चटर्जी से अलगाव जारी है।
शोभन चटर्जी ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को उनकी ममता बनर्जी से दो बार बातचीत हुई। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपने काम में ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी बारे में उन्हें किसी तरह की चेतावनी नहीं दी। उनके मेयर पद से इस्तीफा देने का तो सवाल ही नहीं उठता है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ई-मेल से अपना इस्तीफा दे दिया है। अगर ऐसा होता तो वे केएमसी में मेयर की कुर्सी पर बैठे नहीं होते। राज्य के मंत्रिमण्डल और तृणमूल कांग्रेस में भी पहले जैसा बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने भी उनसे इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
मेयर के अलावा शोभन चटर्जी ममता बनर्जी के मंत्रिमण्डल में दमकल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के दक्षिण 24 परगना जिले के अध्यक्ष हैं।

मेयर से जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने उनसे वैशाली बंद्योपाध्याय के बारे में पूछा है तो उन्होंने इंकार किया। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने वैशाखी के बारे में कुछ भी नहीं पूछा। समझ में नहीं आ रहा है कि वैशाखी को राजनीति में क्यों घसीटा जा रहा है। लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए वैशाखी के साथ उनका नाम जोड़ कर उनके राजनीतिक जीवन को ध्वस्त करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने के बारे में चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया।
– वैशाखी पर मेयर और उनकी पत्नी आमने सामने
मेयर ने कहा कि वैशाखी उनके परिवार की दोस्त हैं। बुरे दिनों में बहुत बार उनकी मदद की है। अनेक बार उनकी पत्नी ने भी वैशाखी से मदद ली हैं। एक समय रतना और वैशाखी में अच्छे संबंध थे।
रतना चटर्जी ने कहा कि वैशाखी उनके परिवार की दोस्त कभी नहीं रही। उनकी उन्हें कभी जरूरत नहीं पड़ी।
– घर लौट आएंगे रत्ना को विश्वास

रत्ना चटर्जी ने कहा कि शोभन खुद विश्वास खो रहे हैं। शादी के 24 साल एक साथ रहने के बाद उनपर अविश्वास किए जाने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। उन्हें क्यों लगता है कि वे उन पर हमला करवाएंगी, उनकी हत्या करवाएंगी।
जिस दिन उन्हें अनुभव होगा कि वे अपने बच्चों और उनके साथ गलती कर रहे हैं तो वे खुद घर वापस चले आएंगे। हमें उनसे कोई समस्या नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो