scriptहावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग | No water in Howrah morning, people were worried | Patrika News
कोलकाता

हावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग

हावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग

कोलकाताAug 18, 2019 / 11:22 pm

Nirmal Mishra

kolklata

हावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग

हावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग

– गंगा में करना पड़ा स्नान, दोपहर में नलों में उमड़ी भीड़

– शाम को आया साफ पानी

हावड़ा
नगर निगम हावड़ा की ओर से रविवार की सुबह मरम्मत कार्य के कारण हावड़ा के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रही। इससे आम नागरिक परेशान रहे। छुट्टी के दिन गंगा घाट जाकर स्नान करना पड़ा। दोपहर को निगम के नलों के समक्ष पानी लेने के लिए लोगों की कतार लगी रही। पानी का दबाव कम रहा और उसमें गंदगी भी थी। अधिकतर लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
निगम सूत्रों के मुताबिक हावड़ा नगर निगम के ईस्ट वेस्ट रोड व नटवर पाल रोड के संयोगस्थल पर वॉल्ब बदलने की वजह से रविवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जलापूर्ति बंद रही। दोपहर 12 बजे से जलापूर्ति शुरु कर दी गई। वाल्व बदलने के कारण प्रेसर में पानी नहीं छोड़ा गया। शाम को जलापूर्ति सामान्य हो गई। इस वजह से 1-50 नंबर वार्ड व 63-66 नंबर वार्ड के लोगों को परेशानी हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक निगम ने पानी बंद करने की पूर्व में सूचना नहीं दी थी। सूचना रहती तो वे पानी भर कर रख लेते।

स्थानीय निवासी लखी देवी ने बताया कि सुबह 6 बजे नल पर पहुंची तो पानी नहीं आया। दूसरे लोगों से जानकारी मिली कि पानी नहीं आएगा।
मीना देवी ने बताया कि दोपहर में पानी भरने पहुंची तो पानी गंदा था, दबाव भी कम था। बिना पानी के ही घर आना पड़ा।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि दोपहर में पानी आ गया था। उसमें दबाव कम था। शाम को स्वच्छ जलापूर्ति हुई।

Home / Kolkata / हावड़ा में सुबह नहीं आया पानी, परेशान रहे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो