scriptअब चाचा नेहरू की मूर्ति पर फेंकी कालिख | Now it is shocked at Chacha Nehru's idol | Patrika News

अब चाचा नेहरू की मूर्ति पर फेंकी कालिख

locationकोलकाताPublished: Mar 18, 2018 05:14:25 am

उत्तर पूर्व के राज्य त्रिपुरा के चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई महापुरुषों और राजनेताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं अब भी नहीं थमी हैं।

Chacha Nehru idol

कोलकाता. उत्तर पूर्व के राज्य त्रिपुरा के चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई महापुरुषों और राजनेताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं अब भी नहीं थमी हैं। पश्चिम बंगाल में त्रिपुरा के तुरंत बाद मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ था। कुछ दिनों तक यह सिलसिला बंद होने के बाद एक बार फिर नया मामला सामने आया है।

इस बाद राज्य के बर्दवान जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को बदरंग कर दिया गया। शुक्रवार की रात सामने आई इस घटना के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात को कटवा टेलिफोन मैदान में स्थापित की गई नेहरू की प्रतिमा पर हमला किया गया।

मिली सूचना के मुताबिक शुक्रवार की रात बर्दवान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि पंडित नेहरू की मूर्ति पर हमला हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अज्ञात शरारती तत्वों ने नेहरू जी की मूर्ति पर काला रंग फेंक दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मूर्ति को साफ कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इधर, शरारती तत्वों की वारदात के बाद सकते में आई बर्दवान पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मैदान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैदान के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जिले के राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने घटना की एक सुर से निंदा की है।

 

लेनिन से शुरु हुआ था हमला

त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद कम्युनिष्ट नेता लेनिन की प्रतिमा को बुलडोजर से गिराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद कोलकाता में जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर अतिवामपंथी समर्थकों ने हमला किया था। इस मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हाजरा में तनाव व संघर्ष भी हुआ था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मूर्ति को पहुंचे नुकसान की भरपाई करने का अल्टीमेटम भी दिया था।

महानगर कोलकाता में कई प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पहरेदारी की भी व्यवस्था की गई थी। कुछ दिन तक मामला शांत रहने के बाद बर्दवान में हुई वारदात ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो