scriptWest Bengal, Kolkata Municipal Corporation: आठ से कम होकर 3 पन्ने का होगा म्यूटेशन फॉर्म | Now people have to fill only 3 pages form instead of 8 pages. | Patrika News

West Bengal, Kolkata Municipal Corporation: आठ से कम होकर 3 पन्ने का होगा म्यूटेशन फॉर्म

locationकोलकाताPublished: Aug 04, 2019 03:44:47 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मेयर फिरहाद हकीम ने दी जानकारी- निकासी की समस्या से निपटने योजनाबद्ध तरीके से हो रहा कार्य

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

West Bengal, Kolkata Municipal Corporation: आठ से कम होकर 3 पन्ने का होगा म्यूटेशन फॉर्म

कोलकाता. शहरवासियों को अब अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए 8 पन्नों का फार्म नहीं भरना होगा। तीन पेज के फॉर्म भरकर ही म्यूटेशन संभव होगा। शनिवार को मेयर फिरहाद हकीम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि म्यूटेशन के 8 पेज के फार्म से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। कई बार लोग भ्रमित होकर म्यूटेशन के लिए अप्लाई ही नहीं करते थे। उनकी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा जल्द ही म्यूटेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी जाएगी।

उन्होंने बोरो 7 में चेयरमेन जीवन साहा, बोरों के पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान शहर के उक्त बोरो अंतर्गत साइंस सिटी के समीप व संलग्न इलाकों में जलजमाव व निकासी की समस्या को उठाया गया।

मेयर ने बताया कि उक्त समस्या से निपटने के लिए निगम केईआईपी के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। कॉम्प्रीहेन्सीव योजना के तहत इस कार्य के पूरा होते ही यह समस्या खत्म हो जाीएगी। वहीं स्थानीय पार्षदों व अ्िधकारियों को बस्ती विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो