scriptWest Bengal : अब कोरोना पीड़ितों की सेवा करेंगे भगवा वॉलंटियर्स | Now saffron volunteers will serve the corona victims | Patrika News

West Bengal : अब कोरोना पीड़ितों की सेवा करेंगे भगवा वॉलंटियर्स

locationकोलकाताPublished: Jan 12, 2022 12:11:29 pm

Submitted by:

Manoj Singh

माकपा के ‘रेड वालंटियर्स’ के सेवा कार्य से पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलता देख भाजपा ने भी कोरोना पी़ड़ितों की सेवा में ‘भगवा वॉलंटियर्स’ को उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने इसे स्वामी विवेकानंद को समर्पित करते हुए इसका नाम विवेक वाहिनी रखा है.

West Bengal : अब कोरोना पीड़ितों की सेवा करेंगे भगवा वॉलंटियर्स

West Bengal : अब कोरोना पीड़ितों की सेवा करेंगे भगवा वॉलंटियर्स

विवेक वाहिनी मे बीस हजार कार्यकर्ता
दवाइयां ,भोजन और मास्क बांटेंगे

कोलकाता
माकपा के ‘रेड वालंटियर्स’ के सेवा कार्य से पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलता देख भाजपा ने भी कोरोना पी़ड़ितों की सेवा में ‘भगवा वॉलंटियर्स’ को उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने इसे स्वामी विवेकानंद को समर्पित करते हुए इसका नाम विवेक वाहिनी रखा है और विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को इस अभियान का उद्घघाटन होगा । प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले इसका उद्घघाटन करने वाले थे। लेकिन वे कोरोना संक्रमित हैं। प्रदेश स्तर के नेता ही इस का उद्घघाटन करेंगे।
भाजपा आम आदमी के साथ

डॉ. इंद्रनील खान ने बताया कि विवेक वाहिनी में शामिल होने के लिए 20,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। भाजपा को लोगों के साथ रहना है। इस लिए पार्टी इसे स्वामीजी के जन्मदिन पर लॉन्च करने जा रही है। भाजपा की ओर से हर आम आदमी को सेवा मिलेगी। हमारी टीम तैयार है।
डाक्टर्स और स्वयंसेवी जुटेंगे

भाजपा पार्टी डॉक्टरों के नेतृत्व में कोरोना पीड़ितों को चिकित्सा संबंधित सेवाएं मुहैया कराएगी और भगवा वॉलंटियर्स’ कोरोना से संक्रमितों को दवाइयां,भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाएंगे।
विवेक वाहिनी के दो समूह होंगे। पहले में 100 से ज्यादा डॉक्टर हैं। वे टेलीकंसल्टेशन के जरिए रोगियों की जांच करेंगे। दूसरे समूह में भगवा स्वयंसेवक कोरोना के मरीजों को दवाईयां पहुंचाने से लेकर अस्पताल पहुंचाने तक का काम करेंगे और जनता के साथ रहेंगे। इसके अलावा मास्क वितरण भी करेंगे।

पॉल और खान को कमान

भाजपा सूत्रों ने बताया कि भगवा वॉलंटियर्स तैयार करने का आईडिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का है। इसके तहत स्वयंसेवी संगठन और लोग तैयार करना है, जो कोलकाता सहित पूरे राज्य में कोरोना पीड़ितों की मदद करेंगे। पार्टी ने फिलहाल इसकी कमान प्रदेश महासचिव अग्निमित्र पॉल एंव प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान को देने का फैसला किया है। पॉल राज्य स्तर पर उक्त संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

माकपा ने की थी शुरूआत

कोरोना महामारी शुरू होने पर माकपा ने सेवा के जरिए जनता से जन संपर्क बढ़ाने के लिए जगह-जगह रेड वॉलंटियर्स संगठन तैयार किए थे । तभी से रेड वॉलंटियर्स कोरोना से संक्रमितों को दवाईयां, जरूरतमंदो को खाना और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं में जुटे हैं। माकपा को हाल ही कोलाकता नगर निगम चुनाव में सेवाभाव का राजनीतिक फायदा भी मिला। उसका वोट प्रतिशत पहले से बढ़ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो