scriptअब बारी ममता के जाने की आई -अमित शाह | Now the turn of Mamta to go - Amit Shah | Patrika News

अब बारी ममता के जाने की आई -अमित शाह

locationकोलकाताPublished: Apr 17, 2019 11:15:14 pm

Submitted by:

Manoj Singh

कहा, ममता के सेनापति ने दिया तृणमूल के हिंसक और तानाशाल होने का सबूत
 
kolkata

अब बारी ममता के जाने की आई -अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अति शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और उनके नेताओं पर हिंसा और तानाशाही में विश्वास करने का आरोप लगाया और उनके बंगाल से जाने का समय आने का दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को लोकतंत्र का इस तरह से हनन अधिक दिनों तक नहीं चलने की चेतावनी भी दी।
कोलकाता

इस दिन ट्वीट कर अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के विश्वासी सेनापति ने साबित कर दिया कि उनकी तृणमूल कांग्रेस हिंसा और तानाशाही में विश्वास करती है। उन्होंने ये बातें चकदह की तृणमूल कांग्रेस विधायक और राज्य की कैबिनेट मंत्री रतना घोष कर के पार्टी कार्यकार्ताओं को चुनाव के दौरान सीआरपीएफ पर हमला करने के लिए उकसाने वाले बयान पर कही। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में रतना घोष कर ने कहा चुनाव के दौरान केन्द्रीय बल हमे रोकने की कोशिश करेगी तो तृणमूल महिला संगठन की सदस्य उन्हें झाणु ले कर दौड़ाएंगी। इसके साथ ही ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए अपने ट्वीट में शाह ने कहा कि वे ममता बनर्जी को याद दिलाना चाहते हैं कि इस तरह से लोकतंत्र का हनन अधिक दिनों तक नहीं चलता है। अब ममता बनर्जी का अब जाने का समय आ गया है। बंगाल की जनता वोट दे कर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो