scriptउन्नाव कांड पर अब क्या बोलीं सीएम ममता | Now what did CM Mamata say on Unnao rape case | Patrika News

उन्नाव कांड पर अब क्या बोलीं सीएम ममता

locationकोलकाताPublished: Dec 07, 2019 03:57:54 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में जिंदा जला दी गई उन्नाव बलात्कार पीडि़ता की मौत पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में गहरा शोक व्यक्त किया। ममता ने पहले ही पीडि़ता की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उक्त घटना जानने के बाद उनका मन कांप उठा।

उन्नाव कांड पर अब क्या बोलीं सीएम ममता

उन्नाव कांड पर अब क्या बोलीं सीएम ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में जिंदा जला दी गई उन्नाव बलात्कार पीडि़ता की मौत पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में गहरा शोक व्यक्त किया। ममता ने पहले ही पीडि़ता की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उक्त घटना जानने के बाद उनका मन कांप उठा। क्यों नहीं रेप पीडि़ता को सुरक्षा दी गई? पीडि़ता 90 फीसदी जली हालत में एक किलोमीटर तक भागी और किसी ने उसकी मदद तक नहीं की। इस बीच शुक्रवार देर रात नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ देने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दुखद । बर्बरता की कोई सीमा ही नहीं रह गई है…उन्नाव । बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने गुरुवार सुबह पीडि़ता को आग के हवाले कर दिया था।

सतर्क रहने को कहा
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उन्नाव रेप कांड के बाद राज्य में पुलिस को महिला अपराधों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। धर्मतल्ला के निकट मेयो रोड पर आयोजित संहति दिवस कार्यक्रम मंच से ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पुलिस को साफ निर्देश है कि रेप केस में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और तीन से दस दिन में चार्जशीट दाखिल किए जाएं।

सबके प्रति जवाबदेही
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि हम दंगों की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। हमने पार्टी में कभी कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जो संविधान या लोगों के खिलाफ हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सब कुछ त्याग सकती हैं लेकिन अपने आदर्शों को नहीं छोड़ सकती। लोगों को बांटने की राजनीति हम नहीं कर सकते। जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक प्रधान होने के चलते सबके प्रति उनकी जवाबदेही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो