scriptएनआरसी का भूत पहुंचा कोलकाता नगर निगम | NRC Effect : Huge crowd in Corporation office. | Patrika News

एनआरसी का भूत पहुंचा कोलकाता नगर निगम

locationकोलकाताPublished: Sep 25, 2019 03:42:50 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– जन्म प्रणाम पत्र लेने उमड़ रही तिगुनी भीड़ – बढ़ती कतारें देख निगम घबराया, दिन में 100 प्रमाण पत्र का तय किया कोटा

एनआरसी का भूत पहुंचा कोलकाता नगर निगम

एनआरसी का भूत पहुंचा कोलकाता नगर निगम

कोलकाता. असम में एनआरसी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बंगाल में भी इसका आतंक फैल गया है। लोग आतंकित और परेशान है। राज्य के दूसरे जिलों में एक ओर जहां इसके भय से कई लोगों के आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई है। वहीं धीरे-धीरे इसका भूत अब महानगर के कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में भी पहुंच गया है।

केंद्र सरकार के एनआरसी लागू करने की घोषणा के बाद से ही निगम मुख्यालय के जन्म प्रमाण पत्र विभाग में लोगों की भीड़ दोगुनी-तिगुनी होने लगी है। निगम कर्मचारी भीड़ को संभालने में परेशान हो रहे हैं। दूर-दूर से लोग यहां आकर पुराने- जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। जिसके लिए लंबी कतारें लग रही है।

सोमवार और मंगलवार को उक्त विभाग में भीड़ अधिक थी। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम के उपमेयर अतिन घोष ने अब 1 दिन में 100 जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का कोटा तय कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने बताया कि अब मुख्यालय में पहले आने वाले 100 जनों को जन्म प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए निगम टोकन सिस्टम चालू करेगा। कोटा सिस्टम बुधवार से लागू कर दिया जाएगा।

———————————-
– प्रमाण पत्र संग्रह करें लेकिन न हो आतंकित : मेयर

कोलकाता नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र पाने के लिए लोगों की अचानक बढ़ी भीड़ से निगम कर्मचारियों पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच मेयर फिरहाद हकीम ने लोगों से आतंकित न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे अपने जरूरी कागजात जरूर संग्रहित करें, लेकिन एनआरसी के डर से नहीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कह दिया है कि बंगाल में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो