script

टैक्स जमा नहीं कराने पर एनआरआई की संपत्ति होगी कुर्क

locationकोलकाताPublished: Dec 22, 2019 05:18:01 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– कोलकाता नगर निगम टैक्स नहीं देने पर एनआरआई की संपत्ति कुर्क करेगा। उपमेयर अतिन घोष ने यह जानकारी दी।

टैक्स जमा नहीं कराने पर एनआरआई की संपत्ति होगी कुर्क

टैक्स जमा नहीं कराने पर एनआरआई की संपत्ति होगी कुर्क

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम टैक्स नहीं देने पर एनआरआई की संपत्ति कुर्क करेगा। शनिवार को निगम के मासिक बैठक में उपमेयर अतिन घोष ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम ऐसे संपत्ति मालिकों की सूची तैयार कर रहा है जो एनआरआई हैं और लंबे समय से निगम को संपत्ति कर जमा नहीं कराया है। निगम पहले उनको नोटिस भेजेगा और जवाब नहीं मिलने पर उनकी संपत्ति को कुर्क करेगा।

– 5 हजार 126 करोड़ रुपए है बकाया

उपमेयर ने बताया कि कोलकाता नगर निगम का 5 हजार 126 करोड़ रुपए संपत्ति कर बकाया है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से बकाया कर वसूलने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। यहां मौजूद संपत्ति के मालिकों से बकाया कर वसूलने के लिए योजना के तहत कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें निगम को सफलता भी मिल रही है।

उपमेयर ने बताया कि निगम वे वित्तीय वर्ष में 1200 करोड़ कर वसूलने का लक्ष्य रखा था। नवंबर तक निगम की ओर से 631 करोड़ 87 लाख 41 हजार रुपए वसूल लिए गए हैं। उम्मीद है कि बाकी की राशि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व वसूल लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो