कोलकाता

शादी का भरोसा दे नर्स को लगाया 9 लाख रुपए का चूना

– श्यामपुकुर थाने में मामला दर्ज- आरोपी फरार

कोलकाताAug 13, 2019 / 02:43 pm

Vanita Jharkhandi

शादी का भरोसा दे नर्स को लगाया 9 लाख रुपए का चूना

कोलकाता . उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर थाने की पुलिस एक ऐसे शख्स को तलाश रही है जो एक नर्स को शादी का भरोसा देकर उससे 9 लाख रुपए हड़प लिया है। वह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। वह कूचबिहार जिले की रहने वाली है। कोलकाता में नौकरी करने के कारण होस्टल में रहती थी। कोलकाता में ही एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई। उस युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया और उससे समय-समय पर पैसे मांगने लगा। जब नर्स ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो वह उसे धोखे में रखते हुए एक महिला और पुरुष को उसके पास लाया। बताया कि ये दोनों उसके परिजन हैं। उन दोनों ही नर्स से बातकर शादी पक्की की। नर्स को भी लगा कि अब शादी पक्की हो गई है। इस दौरान उसके मंगेतर ने बताया कि उसके माता-पिता की तबीयत खराब है। उनके इलाज के लिए कुछ पैसे चाहिए। पीडि़ता ने उस पर विश्वास करते हुए उसे फिर पैसे दिए। वह कभी घर बनाने के नाम पर, तो कभी किसी अन्य काम के लिए पैसे मांगते रहा। लगातार यह सिलसिला चलते रहने पर पीडि़ता को लगा कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि एक साल में उसने अपनी जमापूंजी लगभग 9 लाख रुपए उसे दे चुकी थी। लेकिन जब भी शादी की बात होती, तो वह उसे टाल देता था। आरोपी को भी जब लगने लगा कि उसकी नियत संभवत: नर्स ने भांप ली है, तो वह गायब हो गया। नर्स से अपना सम्पर्क भी तोड़ लिया। जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसने श्यामपुर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.