scriptnushrat jahan का विवादों से है पुराना नाता, निखिल से पहले गैंगरेप के आरोपित से करती थीं मुहब्बत | nushrat jahan has an old relationship with controversies, used to love | Patrika News

nushrat jahan का विवादों से है पुराना नाता, निखिल से पहले गैंगरेप के आरोपित से करती थीं मुहब्बत

locationकोलकाताPublished: Jun 13, 2021 04:50:02 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

अब अपने बेबी बंप के कारण हैं चर्चा में-पति निखिल का दावा बच्चा उनका नहीं

nushrat jahan का विवादों से है पुराना नाता, निखिल से पहले गैंगरेप के आरोपित से करती थीं मुहब्बत

nushrat jahan का विवादों से है पुराना नाता, निखिल से पहले गैंगरेप के आरोपित से करती थीं मुहब्बत

kolkata.
बांग्ला फिल्म अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का विवादों से पुराना नाता रहा है। बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने से पहले वे park street gang rape कांड के आरोपी से मुहब्बत करती थीं। नुसरत ने इन दिनों पति निखिल जैन से अलगाव की घोषणा कर दी है। नुसरत ने तुर्की में हुई अपनी शादी को ही अवैध करार दिया और कहा कि निखिल के साथ वह पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक तरह से लिव-इन में रह रही थी। अब उनके जीवन के कई ऐसे राज उजागर हो रहे हैं जो उनके पुराने रिश्तो की कलई खोल रहे हैं। निखिल से पहले वे जिस शख्स से प्यार करती थीं वह गैंगरेप का आरोपित था। यहां तक कि एक अपराधी को पनाह देने का आरोप भी नुसरत पर लगा था। नुसरत ने 19 जनवरी, 2019 को तुर्की में अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी। शादी हिन्दू और इस्लामिक दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। इसी बीच उनके प्रेग्नेंट होने की खबर भी खूब तूल पकड़ रही है। हाल ही में बेबी बंप के साथ नुसरत की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे लेकर निखिल जैन ने चौंकाने वाला दावा किया है और कहा है कि बच्चा उनका नहीं है।
विवादों सूची बहुत लम्बी
30 सितंबर 2016 को नुसरत के तत्कालीन ब्यॉफ्रेंड कादर खान को घटना के चार साल बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वही उस दौरान एक्ट्रेस की शादी होने वाली थी। 17-18 जून 2019 को बाकी सांसदों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुई थीं। कथित तौर पर, वह ‘अस्वस्थ’ थीं और उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की माने तो उनके बीमार होने के पीछे कई पहलू थे। एक तो, लंबे समय से अस्थमा की समस्या के कारण उन्हें सांस की बीमारी हो गई थी। वहीं दूसरा, ‘ड्रग ओवरडोज’ की वजह से उन्हें परेशान हुई थी। साल 2019 में जब नुसरत जहां पहली बार संसद गईं थी, तो वेस्टर्न ड्रेस को लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। उन्होंने अपनी दोस्त मिमी चक्रवर्ती के साथ संसद भवन के सामने एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद जब नुसरत निखिल जैन संग शादी के बाद लौटीं थीं तो वह संसद में चूडिय़ां, सिंदूर और साड़ी पहनकर गई थीं।
तब मचा था बवाल
अलग धर्म में शादी को लेकर भी काफी बवाल मचा था। मुफ्ती मुकर्रम अहमद, शाही इमाम, फतेहपुरी मस्जिद ने कहा था, ‘यह शादी नहीं है। यह दिखावा है। मुसलमान और जैन दोनों इसे शादी नहीं मानेंगे। वह अब जैन या मुस्लिम नहीं है। उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है और ऐसा नहीं करना चाहिए था।’ मुफ्ती के इस बयान के अगले ही दिन उन्हें संसद में मीडिया का सामना करना पड़ा था। अगले ही दिन उनका एक बयान ‘धक्का मत दीजिए’ सुर्खियों में आ गई थी।
को-स्टार के साथ उनका नाम जुड़ा
nikhil jain से शादी के बाद इस साल जनवरी 2021 में नुसरत जहां का नाम उनके को-स्टार यश दासगुप्ता के साथ जुड़ा। दोनों के अफेयर्स की खबरें खूब चर्चा में आने लगीं। वहीं फरवरी 2021 के आसपास, नुसरत को उनके पति निखिल जैन द्वारा तलाक के नोटिस भेजे जाने की खबरें आईं थीं। हालांकि, नुसरत ने दावा किया कि उन्हें ऐसा नोटिस कभी नहीं मिला। इसके बाद इसी महीने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट आया, जिसमें नुसरत जहां के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। एक बंगाली न्यूज वेबसाइटों ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती हैं और यह भी कहा जाता है कि निखिल जैन इस बात से अनजान हैं। वहीं अब नुसरत की एक तस्वीर काफी सुर्खियों में हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो