बुरी तरह से घायल युवक का नाम जावेद अहमद खान (27) है। वह सर्दी के मौसम में शॉल, कंबल आदि बेचने के लिए कश्मीर से बंगाल आया था। अपने दो साथियों के साथ ताहेरपुर इलाके में किराये के घर में रहता था।
जिला पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वीडियो के बारे में जांच की जा रही है। पीडि़त युवक से भी संपर्क करने की कोशिश की गई है। उसके साथ मारपीट करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले कोलकाता में रहने वाले एक कश्मीर निवासी डॉक्टर को शहर छोडऩे की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई थी। डॉक्टर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पुलिस के पास लिखित शिकायत की थी। डॉक्टर को पुलिस 24 घंटे सुरक्षा मुहैया करा रही है।