scriptबेटे-बहू के अत्याचार से परेशान वृद्ध दम्पती ने मौत को गले लगाया | Old couple committed suicide by hanging | Patrika News

बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान वृद्ध दम्पती ने मौत को गले लगाया

locationकोलकाताPublished: Aug 24, 2018 08:50:41 pm

– पूर्व मिदनापुर की घटना

Kolkata West Bengal

बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान वृद्ध दम्पती ने मौत को लगाया गले

कोलकाता

पूर्व मिदनापुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण शिमुलिया जेल पाड़ा इलाके में बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर एक वृद्ध दम्पती ने आत्महत्या कर ली। मृतकों का नाम विजय मंडल(58) और पुतुल मंडल(52) है। शुक्रवार की तडक़े उनका शव इलाके के एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध दम्पती अपने एकलौते बेटे-बहू से परेशान रहा करते थे। आए दिन उनके परिवार में किसी न किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ करता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वृद्ध दम्पती पर मानसिक अत्याचार के साथ ही शारीरिक अत्याचार भी किया जा रहा था। जब कभी उनके पड़ोसी उनका विरोध करते और दम्पती के बीच-बचाव केे लिए आते तो दोनों पति-पत्नी पड़ोसियों पर ही हावी हो जाते थे। इस चक्कर में उनकी अपने इलाके में किसी से नहीं पटती थी। आखिरकार इन सारे यातनाओं से परेशान होकर वृद्ध दम्पती ने एक साथ मौत को गले लगाने का निर्णय किया और आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका देखते ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच मेंं जुटी पुलिस के अनुसार घटना के बाद से वृद्ध दम्पती कस बेटा और बहू फरार है। पुलिस उनकी तलाशी में जुटी हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हकीकत जानने का प्रयास कर रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने वृद्ध दम्पती पर अत्याचार की बात पुलिस को बताई है। अारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अारोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस जांच में जुटी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं की वृद्धि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो