scriptDigha : OMG ! बंगाल की खाड़ी ने दीघा मेंबदला रंग | OMG Bay of Bengal has changed colors in a dime | Patrika News

Digha : OMG ! बंगाल की खाड़ी ने दीघा मेंबदला रंग

locationकोलकाताPublished: Jul 26, 2019 03:05:14 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– वैज्ञानिकों ने सेडीमेंट लोड में वृद्धि को बताया कारण
– समुद्र तट पर गए पयर्टक हैरान- निराश

kolkata west bengal

Digha : OMG ! बंगाल की खाड़ी ने दीघा मेंबदला रंग

 

दीघा. पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय पयर्टन स्थल दीघा में बंगाल की खाड़ी का रंग बदल गया है। हल्के हरे रंग का पानी पिछले कुछ घंटों में घुले कीचड़ जैसे रंग में तब्दील हो गया। रंग में हुए बदलाव से पर्यटन के लिए आए लोग हैरान परेशालन हैं। वे समुद्र तट में नहाने से कतरा रहे है। विशेषज्ञ रंग में हुए बदलाव को सेडीमेंट लोड में हुई बढ़ोतरी से जुड़ा बता रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बंगाल की खाड़ी का पानी मंगलवार तक सामान्य था। बुधवार को अचानक पानी का रंग बदला और वह मटमैला हो गया। जो पयर्टक मंगलवार को नहाए थे वे बुधवार को नहीं नहा पाए क्योंकि पानी में कीचड़ घुला लग रहा है। 24 घंटे में समुद्र के पानी के रंग में बड़ा परिवर्तन देखकर सभी हैरान है। पयर्टकों में निराशा देखी जा रही है। पयर्टक फिलहाल समुद्र के किनारे खड़े होकर समुद्र को निहार रहे हैं।

समुद्र वैज्ञानिक आनन्द देव मुखोपाध्याय ने बताया कि समुद्र में सेडीमेंट लोड बढ़ गया है। इस वजह से पानी मटमैला हो गया है। उनके मुताबिक समुद्र के पानी में बालू व कीचड़ की मात्रा बढ़ गई है। स्वर्णरेखा नदी पर बांध बनाने से लोड बढऩे की म्भावना है। पयर्टक फिलहाल समुद्र के किनारे खड़े होकर समुद्र को निहार रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो