scriptविरोध करने पर मनचलों ने की एक व्यक्ति की पिटाई | On the face of opposition, a man beat beating | Patrika News

विरोध करने पर मनचलों ने की एक व्यक्ति की पिटाई

locationकोलकाताPublished: Sep 09, 2018 09:38:35 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– पीडि़त व्यक्ति की पत्नी को देख मनचलों ने कसी थी फब्तियां- बागुईआटी थाने का मामला

kolkata west bengal

विरोध करने पर मनचलों ने की एक व्यक्ति की पिटाई

कोलकाता . बागुईआटी थाना इलाके में कुछ मनचलों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की और उसे रास्ते के किनारे फेंक दिया। मनचले उस व्यक्ति की पत्नी को देख फब्तियां कस रहे थे। तब उसने मनचलों का विरोध किया था। इस संबंध में बागुईआटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात को साढ़े दस बजे के करीब यह घटना कोइखाली में घटी। पीडि़त व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था, तभी कुछ मनचलों ने उसकी पत्नी पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसने मनचलों का विरोध किया। इस पर वे महिला के पति को वहां से उठाकर ले अन्य जगह ले गए। निर्जन स्थान पर ले जाकर उसकी पिटाई की। उसके बाद चिनार पार्क के पास रास्ते के किनारे उसे फेंक दिया। इस सिलसिले में बागुईआटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मनचलों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन दिनों इस इलाके में मनचलों की दादागिरी बढ़ गई है। रात होते ही वे बाइक व अन्य गाडिय़ां जगह-जगह खड़ा कर झुंड में बाते करते हैं। उस दौरान उस रास्ते से गुजरनेवाली महिलाओं व युवतियों को देखकर वे उन पर फब्तियां कसते हैं और छेड़छाड़ करते हैं।

 

kolkata west bengal

३ घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाली सेफ्टी -पिन

खेलते खेलते फंस गई थी नाक में
सिउड़ी . सिउड़ी के सुपरस्पेशिय्लटी अस्पताल में लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद मासूम के शरीर से सेफ्टी -पिन निकाल ली गई। बच्ची डॉक्टर की निगरानी में है। सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह 10 साल की मोमिता की नांक में खेलते खेलते सेफ्टी -पिन स्वांसनली में जा कर फंस गई। अस्पताल लाया गया। डॉ. शुभेन्दु भट्टाचार्य ने तुरन्त ही ऑपरेशन करने की बात कही। तीन घंटे की मशक्कत के बाद सेफ्टी -पिन निकाल ली गई। फिलहाल मोमिता ठीक है। डॉक्टरों ने उसे अपनी निगरानी में रखा है। सफल ऑपरेशन होने के बाद अभिभावक खुश है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो