scriptचटर्जीहाट से हथियार संग एक गिरफ्तार | one arrest with fire arms | Patrika News

चटर्जीहाट से हथियार संग एक गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Mar 26, 2019 11:26:04 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

चटर्जीहाट से हथियार संग एक गिरफ्तार
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो गांजा जब्त

kolkata

चटर्जीहाट से हथियार संग एक गिरफ्तार

चटर्जीहाट से हथियार संग एक गिरफ्तार

हावड़ा
चटर्जीहाट थाना इलाके के डोमूरजल्ला रिंग रोड से पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक हथियार बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का नाम सानीयर हुसैन खान (32)बताया है। वह चटर्जीहाट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि थाने में किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा है। उसके बाद ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से लोहे का देशी कट्टा और एक चक्र कारतूस बरामद किया गया। गांजा तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो गांजा जब्त
हावड़ा
बेंटरा थाना इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से २२ किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम अतिश हेला(32)बताया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गांजा तस्कर ने बताया है कि वह गांजा कहां से लाया है और किसे देने जा रहा था। पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है।

ट्रेंडिंग वीडियो