scriptलाखों की फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार | One arrested for forgery of lakhs | Patrika News
कोलकाता

लाखों की फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार

कम्पनी खोलने व तरह तरह के प्रोडेक्ट के नाम पर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाताJul 15, 2021 / 04:43 pm

Vanita Jharkhandi

लाखों की फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार

लाखों की फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार


न्यूटाउन
कम्पनी खोलने व तरह तरह के प्रोडेक्ट के नाम पर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बागुईआटी के प्रफूल्ल कानन में एक गिरफ्तार किया। उसका नाम पंकज गनेरीवाल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार
पटना में रहने वाले बाल्मीकि प्रसाद ने कुंदन कुमार और 3 अन्य के खिलाफ 12जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने 2019 से फरवरी 2021 तक कुल 6237000 रुपये बैंकों के माध्यम से जमा किए और कई उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति के लिए आरोपी व्यक्तियों के विभिन्न खातों में कैश जमा किया। पैसे से एक कंपनी खोलने की भी बात कही थी। आरोप है कि कंपनी शुरू नहीं हुई और उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। इस आरोप में बुधवार को न्यूटाउन थाने आरोपी पंकज गनेरीवाला (44) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पहले बिहार से एक आरोपी कुंदन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो