कोलकाता

बच्ची से छेडख़ानी के आरोप में एक गिरफ्तार

बच्ची से छेडख़ानी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाताNov 03, 2019 / 11:18 pm

Nirmal Mishra

बच्ची से छेडख़ानी के आरोप में एक गिरफ्तार

बच्ची से छेडख़ानी के आरोप में एक गिरफ्तार
11 साल की बच्ची से छेडख़ानी

हावड़ा
चटर्जीहाट थाना इलाके के डोमूरजला स्टेडियम में एक 11 साल की बच्ची से छेडख़ानी के मामले में पुलिस ने आरोपी सुजीत पाल (४२) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेंटरा थाना इलाके के एचआईटी क्वाटर्स में रहने वाली उक्त बच्ची अपने पिता के साथ में शनिवार दोपहर में व्यायाम करने गई थी। जब वह अपने पिता के साथ लौट रही थी। उसी दौरान उसने देखा कि उसका जूता मैदान में ही छूट गया है। वह जूता लाने पहुंची उसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया। उसके शरीर में हाथ लगाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद किसी तरह से बच्ची अपने पिता को सारी बात बताई। उसी दौरान उसके पिता ने इस संबंध में बेंटरा थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। उसी आधार पर पुलिस ने तुरंत आरोपी सुजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.