scriptBJP in attacking mode: कर्ज बढ़ाने वाली ममता सरकार को उखाड़ फेंके | Overthrow Mamata government, which increases debt | Patrika News

BJP in attacking mode: कर्ज बढ़ाने वाली ममता सरकार को उखाड़ फेंके

locationकोलकाताPublished: Feb 23, 2020 10:58:27 pm

Submitted by:

Manoj Singh

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने ममता सरकार पर बेहिसाब कर्ज लेने का आरोप लगाया। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री पर केन्द्र के पैसे को तृणमूल कांग्रेस का फंड बनाने और हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया।

BJP in attacking mode:  कर्ज बढ़ाने वाली ममता सरकार को उखाड़ फेंके

BJP in attacking mode: कर्ज बढ़ाने वाली ममता सरकार को उखाड़ फेंके

केन्द्र और राज्य बजट पर आयोजित कार्यशाला में बोले भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव
केन्द्र के पैसे से पार्टी फंड बना रही हैं ममता, नहीं दे रही हिसाब- दिलीप घोष

कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने ममता सरकार पर बेहिसाब कर्ज लेने का आरोप लगाया। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री पर केन्द्र के पैसे को तृणमूल कांग्रेस का फंड बनाने और हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया।
यादव ने कहा कि वामपंथियों ने अपने 34 साल के शासन में 185000 करोड़ रुपए कर्ज लिया था, वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने से लेकर अब तक करीब 10 साल में ही ममता सरकार ने उससे भी अधिक कर्ज ले कर राज्य के लोगों को पर कर्ज का बोझ बढ़ा दिया है। अब बंगाल पर 474000 करोड़ रुपए कर्ज हो गया है। लोगों को ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
जब भाजपा नेता रितेश तिवारी ने पूछा कि सत्ता में आने पर पार्टी ममता सरकार की ओर से कर्ज कैसे निपटेगी। क्या इसका प्रचार होना चाहिए? जवाब में यादव ने कहा कि विभिन्न स्त्रोत से राज्य सरकारों की ओर से कर्ज लेने की सीमा निर्धारित है। फिर भी राज्यों की ओर से अधिक कर्ज लेना चर्चा का विषय है।
वे यहां भाजपा के बुद्धिजीवी और आर्थिक सेल की ओर से केन्द्र और राज्य सरकार के बजट पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस मौके पर दिलीप घोष, राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता, आर्थिक सेल के प्रदेश संयोजक डॉ. धनपत राम अग्रवाल, बुद्धिजीवी सेल के संयोजक डॉ. पंकज रॉय और अंडमान व निकोबार द्वीप के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजट बैरागी और अन्य उपस्थित थे।
यादव ने ममता पर बंगाल के किसानों को पैदावार की उचित कीमत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और कहा कि वर्ष 2021 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो किसानों के हित में नीति लागू करेगी। दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाने, केन्द्रीय परियोजनाओं के पैसे से पार्टी के फंड बनाने और केन्द्र को पैसे खर्च करने का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया। डॉ. धनपत अग्रवाल ने पिछले पांच साल में भारत की आर्थिक वृद्धि दुनिया में सबसे अधिक हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 2019 तक भारत की 7.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हुई है। यह चीन सहित विश्व के सभी देशों के आर्थिक वृद्धि से अधिक है और जिस तरह से सरकार चल रही है उसके हिसाब से वर्ष 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर होने में कोई संदेह नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो