सुबह महिलाओं ने 51 कलशों के साथ यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत गांवड़ी के देवजी मंदिर से हुई। बैण्ड की धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालु सीतारामपुरा मंदिर पहुंचे। जहां आरती के साथ प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। दोपहर में जलाभिषेक, पुष्पाभिषेक, दुगधाभिषेक कर मंत्राोच्चार के साथ मंदिर मेें लोक देवता देवनारायण भगवान की मूर्ति व कलश स्थापना की गई।
दिनभर जयकारों व मंत्रोच्चार से गांव गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में बीसलपुर मेहंदूजी देवरा मंदिर के संत मस्थनाथ, गुर्जर समाज सुधार समिति बीसलपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण कटारिया, गुर्जर समाज गांवड़ी के अध्यक्ष गोपाल धाभाई, जगन्नाथ गुर्जर, रामेश्वर लांगड़ी, बाबूलाल पटेल, लाला राम , छीतर लाल सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद थे।