scriptपार्थ चटर्जी ने की निरुपम सेन की औद्योगिक नीति की प्रशंसा | Partha Chatterjee appreciate Nirupam Sen's Industrial Policy | Patrika News

पार्थ चटर्जी ने की निरुपम सेन की औद्योगिक नीति की प्रशंसा

locationकोलकाताPublished: Dec 27, 2018 10:24:53 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल विधानसभा के दो दिवसीय संक्षिप्त सत्र के प्रथम दिन गुरुवार को सदन में पूर्व उद्योग व वाणिज्य मंत्री निरुपम सेन और पूर्व कारा मंत्री तथा विस के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफ्वी को श्रद्धांजलि दी गई।

kolkata west bengal

पार्थ चटर्जी ने की निरुपम सेन की औद्योगिक नीति की प्रशंसा

दिवंगत निरुपम सेन की औद्योगिक नीति को सलाम-पार्थ

– विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर बोले शिक्षा मंत्री
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के दो दिवसीय संक्षिप्त सत्र के प्रथम दिन गुरुवार को सदन में पूर्व उद्योग व वाणिज्य मंत्री निरुपम सेन और पूर्व कारा मंत्री तथा विस के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफ्वी को श्रद्धांजलि दी गई। संसदीय कार्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री डॉ.पार्थ चटर्जी ने दिवंगत नेताओं की स्मृति में शोक प्रस्ताव लाया। प्रस्ताव पर उन्होंने सेन के संदर्भ में बोलने में क्रम में सिंगुर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेन जैसे एक कर्मठ व सहयोगी को हमने खोया है। राजनीतिक मतविरोध के बावजूद व्यक्ति निरुपम के साथ उनका कोई विरोध नहीं था। वे अति भले मनुष्य थे। विरोधी राजनीति के दौरान कृषि आंदोलन को लेकर कई बार उनकी सेन के साथ बैठक हुई थी। यह ठीक है कि तब हम उनकी बातों से सहमत नहीं थे पर नया उद्योग लगाने को लेकर उनकी नीति प्रशंसनीय थी। उसे मैं सलाम करता हूं। सेन हमेशा से पार्टी के दिशा निर्देशों को प्राथमिकता देते रहे। पार्थ ने कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य की सरकार में सिंगुर में टाटा नैनो कारखाना और नंदीग्राम में केमिकल हब स्थापित करने में सेन की अहम भूमिका थी। तत्कालीन सरकार के कृषि वर्तमान और उद्योग भविष्य के नारे को सार्थक बनाने में सेन अग्रणी रहे। विस उपाध्यक्ष सफ्वी के संदर्भ में डॉ. चटर्जी ने कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस के समर्पित सदस्यों में एक थे। विस उपाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका सकारात्मक रही।
सदस्यों ने रखा एक मिनट का मौन-
विधानसभा में दिवंगत नेताओं के शोक प्रस्ताव के बाद सदस्यों ने एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्पीकर विमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी के निर्णय के अनुसार शुक्रवार को नए उपाध्यक्ष का चुनाव होना निर्धारित है। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ विधायक डॉ. सुकुमार हांसदा को उम्मीदवार बनाया है। विस की परम्परा के अनुसार डॉ. हांसदा उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।
चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन-
विधानसभा में चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हो गया। कलकत्ता फ्लावर ग्रोवर एसोसिएशन के सौजन्य से लगी प्रदर्शनी में सौ से अधिक अलग-अलग प्रजाति के रंग बिरंगे फूलों को पेश किया गया था। प्रदर्शनी आम जनता के लिए खोल दिया गया था। प्रदर्शनी के समापन पर विस स्पीकर बनर्जी ने मानव जीवन में फूलों की अहमियत को बताया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी, विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान, सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक निर्मल घोष सहित राज्य सरकार के कई मंत्री व विधायक उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो