scriptPeople of two districts are most at risk of cancer | दो जिलों के लोगों पर सबसे अधिक कैंसर का खतरा | Patrika News

दो जिलों के लोगों पर सबसे अधिक कैंसर का खतरा

locationकोलकाताPublished: May 27, 2023 12:14:48 am

Submitted by:

Rabindra Rai

देश में सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में छह लाख से अधिक कैंसर के मरीज हैं। राज्य के दो जिलों- उत्तर 24 परगना और हावड़ा के लोगों को सबसे अधिक कैंसर का खतरा है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यह सर्वे राज्य के 15 जिलों में प्रारंभिक कैंसर जांच शिविर और कैंसर जागरूकता अभियान के दौरान किया गया।

दो जिलों के लोगों पर सबसे अधिक कैंसर का खतरा
दो जिलों के लोगों पर सबसे अधिक कैंसर का खतरा
बंगाल के 15 जिलों में सर्वे में हुआ खुलासा
प्रति वर्ष इस जानलेवा बीमारी से राज्य में 35 हजार मरते
कोलकाता. देश में सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में छह लाख से अधिक कैंसर के मरीज हैं। राज्य के दो जिलों- उत्तर 24 परगना और हावड़ा के लोगों को सबसे अधिक कैंसर का खतरा है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यह सर्वे राज्य के 15 जिलों में प्रारंभिक कैंसर जांच शिविर और कैंसर जागरूकता अभियान के दौरान किया गया। हावड़ा में 1,29,519 और उत्तर 24 परगना जिले के 2,50,384 लोगों की प्रारंभिक जांच (रिस्क असेसमेंट स्क्रीनिंग) की गई। इनमें से हावड़ा में 21690 और उत्तर 24 परगना में 89669 लोग कैंसर के खतरे के घेरे में हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने खतरे के दायरे में आने वाले लोगों को तत्काल उपचार करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल में कैंसर से प्रति वर्ष लगभग 35 हजार लोग मरते हैं।
--
जांच में 25 वर्ष और अधिक शामिल
एक वर्ष चलने वाले इस ताजा सर्वे में छह लाख रिस्क असेसमेंट स्क्रीनिंग की गई। कार्किनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चलाए गए जांच अभियान में 25 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया। कैंसर जोखिम आकलन के बाद एक कम्युनिटी रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट (सामुदायिक जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट) जारी की गई। राज्य के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, दार्जिलिंग, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले शामिल हैं।
--
जिला जांच संख्या कैंसर का खतरा
कोलकाता 5059 1367
हावड़ा 129519 21690
हुगली 7404 2391
उ. 24 परगना 250384 89669
द. 24 परगना 68983 13210
नादिया 35730 6802
दार्जिलिंग 288 147
अलीपुरद्वार 9653 2998
कूचबिहार 2774 376
पूर्वी बर्दवान 547 145
पश्चिम बर्दवान 12199 2668
पूर्व मेदिनीपुर 22049 6818
प. मेदिनीपुर 29779 7441
बांकुड़ा 7626 1988
बीरभूम 13351 3643
--
इनका कहना है
विभिन्न कैंसर विशेषज्ञों की संस्थाओं की ओर से किए गए आकलन के अनुसार देश में कैंसर के लगभग 1.46 मिलियन मरीज हैं। वर्ष 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.57 मिलियन हो जाएगा। बंगाल में प्रति वर्ष 70 हजार लोग कैंसर के मरीज के रूप में चिन्हित किए जाते हैं। प्रति वर्ष 35 हजार लोग इस बीमारी से मारे जाते हैं।
आशीष मुखोपाध्याय, मेडिकल निदेशक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.