scriptयुवक का पुरुषांग काटने का प्रयास | people tried to cut private part of a youth. | Patrika News

युवक का पुरुषांग काटने का प्रयास

locationकोलकाताPublished: Jan 28, 2019 03:06:07 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव में दो परिवारों की कलह में एक युवक के साथ मारपीट की गई। यही नहीं उसके पुरुषांग को काटने का भी प्रयास किया गया।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

युवक का पुरुषांग काटने का प्रयास

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव में दो परिवारों की कलह में एक युवक के साथ मारपीट की गई। यही नहीं उसके पुरुषांग को काटने का भी प्रयास किया गया। पीडि़त का नाम अब्दुल कादेर लस्कर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पीडि़त और उसके पड़ोसी निजामुद्दीन सरदार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण आए दिन दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार की दोपहर भी दोनों परिवारों के सदस्य झगड़ रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़े के दौरान कादेर और निजामुद्दीन एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। आरोप है कि पड़ोसियों के बीच-बचाव से भले ही यह झगड़ा शांत हो गया मगर शाम को एक बार फिर वह अपने साथियों को लेकर कादेर के घर पहुंच गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। यही नहीं पीडि़त की गर्भवती पत्नी जब उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। कादेर ने जब उनका विरोध किया तो उनलोगों ने उसके पुरुषांग पर एक धारदार हथियार से वार कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद सारे हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। कादेर और उसकी पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के परिजनों ने निजामुद्दीन सहित पांच आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हांलाकि घटना का मूल आरोपी निजामुद्दीन अब भी फरार है। पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो