scriptशान्तिनिकेतन में होगी हसीना और मोदी की द्विपक्षीय बैठक | PM Hasin and Modi will hold bilateral talk in Shantiniketan | Patrika News

शान्तिनिकेतन में होगी हसीना और मोदी की द्विपक्षीय बैठक

locationकोलकाताPublished: May 22, 2018 09:45:05 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

बांंग्लादेश की पीएम शुक्रवार सुबह पहुंचेंगी कोलकाता

kolkata west bengal

शान्तिनिकेतन में होगी हसीना और मोदी की द्विपक्षीय बैठक

रोहिंग्या घूसपैठ समस्या पर हो सकती है बात
दोनों करेंगे विश्व भारती विश्व विद्यालय में बांग्लादेश भवन का उद्घाटन
ममता के साथ काजी नजरूल विश्वविद्यालय के समारोह में लेंगी हिस्सा
कोलकाता
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार सुबह ढाका से कोलकाता पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे शान्तिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय जाएंगी, जहां वे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और दोनों द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। बैठक में दोनों तिस्ता जल बटवारे के मुद्दे के अलावा सुरक्षा और दोनों देशों के बीच दोतरफा सहयोग संबंधित मु²ों पर बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को बीच रोहिंग्या घूसपैठ से होने वाले खतरा सहित सुरक्षा संबंधित अन्य मुद्दों पर बात होगी। हालांकि कि इस दौरान दोनों की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात होने की खबर नहीं है। अगले दिन 26 मई को शेख हसीना और ममता बनर्जी की मुलाकात आसनसोल स्थित काजी नजरूल विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में होगी। तब संभवत: हसीना ममता बनर्जी से तीस्ता जल बटवारे के बारे में बातचीत कर सकती हैं।
शान्तिनिकेतन दौरे के दौरान हसीना मोदी के साथ बांग्लादेश भवन का उद्घाटन करेंगी। दूसरे दिन 26 मई को आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय में डीलिट उपाधि ग्रहण भी करेंगी। वे सुबह 8.30 बजे ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक विशेष विमान से कोलकाता के लिए रवाना होंगी और सुबह करीब नौ बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगी। वहां से वे सीध हेलीकाप्टर से शान्ति निकेतन जाएंगी, जहां पर विश्व भारती के वाइस चांसलर प्रो. सबुज कोली सेन उनकी अगवानी करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शेख हसीना का स्वागत करेंगे। उसके बाद हसीना आमराकानन में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। हसीना और मोदी समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों बांग्लादेश भवन का उद्घाटन करेंगे और दोपहर के भोजन के दौरान दोनों बैठक करेंगे। उसके बाद हेलीकाप्टर से वे कोलकाता पहुंचेंगी और जोड़ासांकू ठाकुरबाड़ी जाएंगी। उसके बाद कोलकाता के चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य उनसे मुलाकात करेंगे। दूसरे दिन 26 मई सुबह शेख हसीना कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बांग्लादेश एयर लाइंस के विशेष विमान से अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डा जाएंगी। वहां वे काजी नजरूल विश्व विद्यालय के समारोह में हिस्सा लेंगी और डीलिट की उपाधि लेंगी। इस समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। दोनों समारोह को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के बाद शेख हसीना कोलकाता लौट जाएंगी और नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वे बांग्लादेश के लिए रवाना हो जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो