script

ममता के क्षेत्र में मोदी के प्रचार पर रोक

locationकोलकाताPublished: Jul 12, 2018 10:54:52 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

तृणमूल के गुण्डों ने नहीं करने दिया कार्यक्रम- लॉकेट

kolkata west bengal

ममता के क्षेत्र में मोदी के प्रचार पर रोक

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घायल

तृणमूल कांग्रेस ने किया भाजपा का आरोप खारिज
कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव और गृह क्षेत्र भवानीपुर के पद्मपुकुर इलाके में गुरुवार को नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रचार करने से रोक दिया गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम नहीं हो पाया।
इस दिन सुबह नौ बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली से देश भर की स्व रोजगार महिला समूहों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए परिचर्चा का कार्यक्रम था। परिचर्चा का विषय मोदी सरकार में स्व रोजगार महिला समूहों के जरिए महिलाओं का सशक्तिकरण था। वीडियो कॉन्फ्रेंस को महिलाओं को दिखाने के लिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में इस दिन सुबह नौ बजे कोलकाता के वार्ड नंबर 12 के पद्दमपुकुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए थे।
एेन वक्त पर कुछ लोगों ने आ कर कार्यक्रम होने से रोकने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों ने आयोजन में गतिरोध पैदा किया। महिला मोर्चा की महिलाओं से धक्का मुक्की की, दुव्र्यवहार किया।

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने कार्यक्रम में गतिरोध पैदा करने के आरोपों से इंकार किया है। कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था फैलाने पहुंचे लोगों को पार्टी का कार्यकर्ता मानने से इंकार किया। कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं है। दूसरी ओर इस दिन न्यू टाउन के प्रमोदगढ़ स्थित जगतपुर में स्व रोजगार महिला समूह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फे्रंस के जरिए परिचर्चा का आयोजन किया गया था। वहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और प्रदेश महासचिव सायतन बसु उपस्थित थे। प्रधानमंत्री से वीडियो कॉन्फे्रंस शुरू होने से पहले दिलीप घोष ने स्व रोजगार महिला समूह की महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रुप से स्वालंबी बनाने के लिए शुरु की गई योजनाओं और जल्द ही शुरू की जाने वाली अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो