script

पीएम मोदी जारी करेंगे नेताजी की जयंती पर 125 रूपए का स्मारक  सिक्का, जाने कैसा होगा यह सिक्का…

locationकोलकाताPublished: Jan 23, 2021 09:30:52 am

कोलकाता टकसाल में निर्मित 35 ग्राम वजन के सिक्के में अन्य धातुओं के साथ 50 प्रतिशत चाँदी का मिश्रण भी होगा। शेष धातु में 40 प्रतिशत…

पीएम मोदी जारी करेंगे नेताजी की जयंती पर 125 रूपए का स्मारक  सिक्का, जाने कैसा होगा यह सिक्का...

पीएम मोदी जारी करेंगे नेताजी की जयंती पर 125 रूपए का स्मारक  सिक्का, जाने कैसा होगा यह सिक्का…

कोलकाता

आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। यह सिक्का 125 रुपए का होगा होगा।
सिक्कों और करेंसी नोटों का अध्ययन करने वाले सुधीर लूणावत के अनुसार केन्द्र सरकार की कोलकाता टकसाल में निर्मित 35 ग्राम वजन के सिक्के में अन्य धातुओं के साथ 50 प्रतिशत चाँदी का मिश्रण भी होगा। शेष धातु में 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल, 5 प्रतिशत जस्ता होगी। इसकी गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। सुधीर राजस्थान के बीकानेर के मूल निवासी हैं। वर्तमान में बंगाल के हावड़ा में रहते हैं। सिक्के में एक तरफ नेताजी की तस्वीर के ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 125वां जयंती वर्ष लिखा रहेगा। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपए के अधिकारिक चिह्न के साथ 125 लिखा रहेगा। दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में रुपए और भारत लिखा होगा।

पहले भी जारी हुए हैं सिक्के
125 रुपए का सिक्का एक अप्रचलित स्मारक सिक्का है जो कभी प्रचलन में नहीं आएगा। कोलकाता टकसाल इस बेचने के लिए अग्रिम बुकिंग करेगी। इसकी अनुमानित कीमत 3000 रुपए के आसपास होने की संभावना है। सुधीर ने बताया कि इससे पहले देश में 7 बार 125 रुपए के स्मारक सिक्के जारी हो चुके है। यह तीसरा अवसर है जब सुभाषचंद्र बोस पर सिक्का जारी हो रहा है। इससे पहले भी बोस की तस्वीर सहित सिक्के जारी हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो