scriptपुलिस ने चंदा जमा कर वृद्धा का किया अंतिम संस्कार | Police raising money and donating old man's funeral | Patrika News

पुलिस ने चंदा जमा कर वृद्धा का किया अंतिम संस्कार

locationकोलकाताPublished: Apr 18, 2018 05:47:07 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की

kolkata

 कोलकाता . झोपड़ी में रहने वाली 62 साल की वृद्धा की मौत के बाद पुलिस ने लोगों से चंदा जमाकर उसका अन्तिम संस्कार किया। मृतका का नाम आरती व्यापारी है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता सर्वे पार्क थाना व पूर्व यादवपुर ट्रैफिक गार्ड के पुलिस कर्मियों ने देखा कि आरती की तबीयत खराब होने पर उसका पति उसे अस्पताल ले गया। जब इसकी जानकारी पुलिस के कुछ कर्मचारियों को मिली तो वे उसके इलाज के लिए पैसे जमा करने लगे। अस्पताल ले जाने के बाद आरती की मौत हो गई। इसके बाद चंदा के पैसे से ही आरती का अन्तिम संस्कार किया गया। डेथ सर्टिफिकेट दिलाने से लेकर सभी तरह की औपचारिकता निभाई गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भी मदद की। पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की।

 

नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की आरोपी गिरफ्तार

– खुद को बताती थी उच्च अधिकारी
कोलकाता . टीटागढ़ थाने की पुलिस ने बैरकपुर से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने की आरोपी महिला को सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम टुम्पा साहा है। उसके पास से दो हथियार भी बरामद हुए हंै। टुम्पा बैरकपुर पालिका के एक नम्बर ब्लाक की रहने वाली है।
सूत्रों के अनुसार टुम्पा ने पांच साल पहले बैरकपुर के एक नम्बर वार्ड के पूर्व कालियानिवासी में घर खरीदा था। वहां रहते हुए वह खुद को एक कम्पनी की उच्च अधिकारी बताती थी। युवाओं व बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने लाखों रुपए वसूले थे। नौकरी नहीं मिलने पर सोमवार को टीटागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सोमवार की रात को टुम्पा के घर जा कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की गाड़ी गिरी खाल में, 5 घायल

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के देगंगा इलाके में पुलिस बल का वाहन खाल में गिर गया। वाहन चालक समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। दुर्घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब देगंगा थाना के गड़ इलाके में घटी। पुलिसबल उस समय गाड़ोया जा रहा था। घायलों को विश्वनाथपुर स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो