scriptपुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल | Police rushed hospital to sick woman | Patrika News

पुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

locationकोलकाताPublished: Aug 24, 2019 11:17:59 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

पुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने बीमार वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

बेटा दुर्घटना का शिकार होकर बिस्तर पर

हावड़ा.

बाली थाना इलाके के सारखेलपाड़ा लेन निवासी 75 वर्षीय वृद्धा की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। उनके बीमार होने की खबर पाकर पुलिस ने उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का नाम माधवी मुखर्जी (75) है।उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पुलिस को सूचना मिली। पुलिस उनके घर पहुंची।
हावड़ा पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शहर में बुजुर्गों की देखरेख के लिए बनाई गई संस्था श्रद्धा सेवा कार्यों में जुटी हुई है। सारखेलपाड़ा में वृद्धा अपने घर में बीमार थीं। उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पुलिस को सूचना मिली। पुलिस उनके घर पहुंची। एम्बुलेंस से उन्हें टीएल जायसवाल अस्ताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया है। उनका बेटा दुर्घटना का शिकार होकर बिस्तर पर है। वह अपनी मां की ठीक से देख भाल नहीं कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो