भाजपा की बाईक रैली को लेकर बंगाल में बवाल
रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, सैकड़ों गिरफ्तार

भाजपा ने रविवार को कोलकाता और हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के 23 जिलों की 60 से अधिक जगहों से बाइक रैली निकाली। जगह- जगह पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लाठी चार्ज किया और करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है।
कोलकाता

दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में बाईक रैली को रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में हाथापाई हुई। पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर लाठी चार्ज किया और भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर पत्थराव किया। जिसमें पांच पुलिस कर्मी सहित 25 लोग घायल हो गए।
बाईक रैली रोकने को ले कर पश्चिम मिदनापुर जिले के ग्वालतोड़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने लाठियां भांजी। जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। बर्दवान जिले के आसनसोल में भी बाईक रैली को ले कर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिला और पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न जगहों पर बाईक रैली को ले कर पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।
वहीं दुर्गापुर के चित्रालय मेला मैदान से निकली बाईक रैली को पुलिस नहीं रोक पाई। पुलिस ने कॉम्बेट फोर्स बुला कर बाईक रैली रोकने की कोशिश की तो पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ उलझ गए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के वहां पहुंचने पर माहौल और गरमा गया। घोष ने खुद बाईक पर सवार हो कर रैली निकाली। इससे पहले उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के एक लाख से अधिक कार्यकर्ता बाईक रैली कर रहे हैं। हम देखते हैं कि पुलिस कितने लोगों को गिरफ्तार करती है।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज