सांतरागाछी ब्रिज की मरम्मत : यातायात व्यवस्था को लेकर आज फिर छूटेंगे पुलिस के पसीने
कोलकाताPublished: Nov 20, 2022 10:18:03 pm
हावड़ा जिले के सांतरागाछी रेलवे ओवरब्रिज की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए आज फिर पुलिस को जमकर पसीने बहाने पड़ेंगे। शनिवार को हुई जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने जाम को रोकने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई है। इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। मालूम हो कि ब्रिज की मरम्मत का काम शुक्रवार की रात से शुरू हो गया। शनिवार को इसका प्रभाव जगह-जगह देखा गया। लेकिन रविवार को शनिवार की तुलना में स्थिति सामान्य रही। क्योंकि रविवार को वाहन की संख्या कम रही।


सांतरागाछी ब्रिज की मरम्मत : यातायात व्यवस्था को लेकर आज फिर छूटेंगे पुलिस के पसीने
जाम रोकने के लिए पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति
-कम वाहनों के चलने से रविवार को स्थिति रही सामान्य
कोलकाता . हावड़ा जिले के सांतरागाछी रेलवे ओवरब्रिज की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए आज फिर पुलिस को जमकर पसीने बहाने पड़ेंगे। शनिवार को हुई जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने जाम को रोकने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई है। इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। मालूम हो कि ब्रिज की मरम्मत का काम शुक्रवार की रात से शुरू हो गया। शनिवार को इसका प्रभाव जगह-जगह देखा गया। लेकिन रविवार को शनिवार की तुलना में स्थिति सामान्य रही। क्योंकि रविवार को वाहन की संख्या कम रही। सांतरागाछी ब्रिज के एक लेन से सुबह पांच बजे से छोटे वाहन, कार , बस, एम्बुलेंस, दुपहिया की आवाजाही दोनों तरफ से जारी रही। शनिवार को जहां एक तरफ से वाहन को पार कर आने में 10 मिनट का समय लगता था। वहीं रविवार को वाहन कम होने के कारण 5-8 मिनट का समय लग रहा था। सांतरागाछी ब्रिज के दोनों तरफ हावड़ा सिटी पुलिस के जवान तैनात थे। उनकी ओर से ही दोनों ओर से वाहनों का नियंत्रण किया जा रहा था।